देश-दुनियाफीचर्डविविध

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मैच आज, कप्तान हार्दिक पांड्या के निशाने पर रहेगा बुमराह का रिकॉर्ड

दूसरे टी20 में टीम इंडिया के कार्यवाहक कप्तान हार्दिक पांड्या की नजर एक खास रिकॉर्ड पर होगी, वह अपने साथी जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़ सकते हैं…

नईदिल्ली (ए)। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज रविवार 6 अगस्त को गुयाना में खेला जाएगा। प्रोविडेंस स्टेडियम में होने वाले इस मैच में टीम इंडिया सीरीज बराबर करने उतरेगी। त्रिनिदाद में खेले गए पहले मैच में वेस्टइंडीज ने चार रन से जीत हासिल की थी। वह सीरीज में 1-0 से आगे है। दूसरे टी20 में टीम इंडिया के कार्यवाहक कप्तान हार्दिक पांड्या की नजर एक खास रिकॉर्ड पर होगी। वह अपने साथी जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़ सकते हैं।

हार्दिक के पास टी20 में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में बुमराह को पीछे छोड़ने का मौका होगा। हार्दिक ने अब तक 70 विकेट हासिल किए हैं। बुमराह के नाम भी इतनी ही सफलता है। ऐसे में अगर भारतीय कप्तान को एक भी विकेट मिलता है तो वह दिग्गज तेज गेंदबाज से आगे निकल जाएंगे।

बुमराह चोट के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में नहीं खेल रहे हैं। बुमराह सितंबर 2022 से चोट के कारण बाहर हैं। मार्च में न्यूजीलैंड में सर्जरी हुई थी। वह आयरलैंड के खिलाफ आगामी सीरीज से वापसी करेंगे। उसमें वह टीम के कप्तान होंगे। भारत के लिए टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में पहले स्थान पर युजवेंद्र चहल हैं। उन्होंने 76 मैचों में 93 विकेट अपने नाम किए हैं।

टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ीमैचविकेट
युजवेंद्र चहल7693
भुवनेश्वर कुमार8790
रविचंद्रन अश्विन6572
जसप्रीत बुमराह6070
हार्दिक पांड्या7770
शाकिब अल हसन के नाम सबसे ज्यादा विकेट
चहल के बाद दूसरे पायदान पर अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार हैं। भुवनेश्वर ने अब तक 87 मैचों में 90 विकेट लिए हैं। वह पिछले काफी समय से टीम इंडिया के सदस्य नहीं हैं। आने वाले कुछ महीनों में उनकी वापसी मुश्किल ही नजर आ रही है। ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने टी20 में सबसे ज्यादा 140 विकेट लिए हैं। उन्होंने अब तक 117 मैच खेले हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button