खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मैच आज, पहला मैच बारिश के कारण हुआ था रद्द

भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के दौरे पर गई हुई है, जहां आज मेज़बान टीम के साथ दूसरा टी20 मैच होने वाला है. आइए जानते हैं कि इस मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है…

नईदिल्ली (ए)। भारतीय क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका के दौरे पर गई हुई है, जहां टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरा टी20 मैच खेलेगी. आपको बता दें कि भारतीय टीम इस दौरे पर 3 मैचों की टी20 सीरीज, 3 मैचों की वनडे सीरीज और 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए गई हुई है. टी20 सीरीज की शुरुआत हो चुकी है, और पहला मैच बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया था।

अब आज इस सीरीज के दूसरे मैच की बारी है, जो गक़ेबरहा के सेंट जॉर्ज पार्क में खेला जाएगा. आपको बता दें कि इस सीरीज के लिए भारत और साउथ अफ्रीका दोनों टीमों ने अपनी-अपनी टीम के लिए नई टीम और नया कप्तान नियुक्त किया है. भारतीय टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करते हुए नज़र आएंगे, तो वहीं साउथ अफ्रीका की कप्तानी एडन मार्करम को सौंपी गई है. आइए हम आपको बताते हैं कि आज के मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन क्या हो सकती है।

स्क्वॉड: यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, दीपक चाहर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, इशान किशन, मुकेश कुमार, वाशिंगटन सुंदर, रुतुराज गायकवाड़ ,तिलक वर्मा, कुलदीप यादव।

प्लेइंग-11: यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़/शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव/रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button