देश-दुनियाफीचर्डविविध

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट कल से: कोच ने कहा- केएल राहुल कीपिंग करेंगे, केएस भरत को नहीं मिलेगा मौका?

बतौर विकेटकीपर केएल राहुल के अलावा केएस भरत दावेदार हैं. लेकिन इस बीच भारतीय कोच राहुल द्रविड़ ने इशारों में साफ कर दिया कि प्लेइंग इलेवन में केएस भरत के ऊपर केएल राहुल को तवज्जो मिलेगी…

नईदिल्ली (ए)। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच 26 दिसंबर से सेंचुरियन में खेला जाएगा. पहले टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन क्या होगी? भारतीय प्लेइंग इलेवन को लेकर लगातार कयास लग रहे हैं. खासकर, बतौर विकेटकीपर प्लेइंग इलेवन में किस खिलाड़ी को मौका मिलेगा? बतौर विकेटकीपर केएल राहुल के अलावा केएस भरत दावेदार हैं. लेकिन इस बीच भारतीय कोच राहुल द्रविड़ ने इशारों में साफ कर दिया कि पहले टेस्ट मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में केएस भरत के ऊपर केएल राहुल को तवज्जो मिलेगी।

भारतीय कोच राहुल द्रविड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि केएल राहुल टेस्ट फॉर्मेट में अपनी विकेटकीपिंग को लेकर आश्वस्त हैं. उन्होंने कहा कि टेस्ट फॉर्मेट में विकेटकीपिंग करना मजेदार चुनौती होती है. लेकिन केएल राहुल के लिए यह अच्छा अवसर है. चूंकि, ईशान किशन हमारी टीम का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन इसके बावजूद हमारे पास विकेटकीपर के लिए विकल्प हैं. केएल राहुल अपनी विकेटकीपिंग को लेकर आत्मविश्वास से भरे हैं. हालांकि, इस खिलाड़ी लगातार टेस्ट मैचों में विकेटकीपिंग नहीं की है, लेकिन 50 ओवर फॉर्मेट में करते रहे हैं।

राहुल द्रविड़ ने कहा कि पिछले तकरीबन 5-6 महीने से केएल राहुल लगातार विकेटकीपिंग कर रहे हैं. लेकिन साउथ अफ्रीका में स्पिन की तुलना में गेंद पिच पर पड़ने के बाद तेजी से जाती है. इस कारण केएल राहुल का काम आसान हो जाएगा, चूंकि यहां की पिच पर गेंद बहुत ज्यादा स्पिन नहीं होगी. हमारे लिए केएल राहुल जैसे विकल्प का होना शानदार है, जो विकेटकीपिंग के अलावा अच्छी बल्लेबाजी करता है. बहरहाल, राहुल द्रविड़ के बयान के बाद ऐसा माना जा रहा है कि पहले टेस्ट में केएस भरत के ऊपर केएल राहुल को तवज्जो मिलेगी, यानी केएल भरत को बाहर बैठना पड़ सकता है।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट 26 दिसंबर से 30 दिसंबर के बीच सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेला जाएगा. भारतीय समय के अनुसार पहला टेस्ट दोपहर डेढ़ बजे से शुरू होगा. इसके बाद दूसरा टेस्ट मैच 3 जनवरी से 7 जनवरी के बीच केपटाउन के न्यूलैंड्स में खेला जाएगा. यह टेस्ट मैच भारतीय समय के अनुसार दोपहर दो बजे से शुरू होगा।

टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, यशस्वी जायसवाल, अभिमन्यू ईश्वरन, रवि अश्विन, रवींद्र जडेजा, केएल राहुल, केएस भरत, शार्दुल ठाकुर, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा.

टेस्ट सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम- टेंबा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जोर्जी, डीन एल्गर, एडन मार्करम, कीगन पीटरसन, मार्को यानसेन, वियान मुल्डर, डेविड बेडिंघम, ट्रेस्टन स्टब्स, काइल वैरेनी, नांद्रे बर्गर, गेराल्ड कोएत्जी, केशव महाराज, लुंगी नगिदी और कगीसो रबाडा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button