खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

SECR से कुंभ मेला स्पेशल तीन ट्रेनों की सुविधा: दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़ सहित इन क्षेत्र के यात्री होगे लाभान्वित

महाकुंभ मेले के दौरान श्रद्धालुओ के लिए छत्तीसगढ़ एवं प्रयागराज के बीच रायगढ़, बिलासपुर एवं दुर्ग कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन की सुविधा…

 

गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, बालाघाट, नैनपुर, अनूनपुर, शहडोल एवं उमरिया के मध्य दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के यात्री होगे लाभान्वित…

 

रायपुर। प्रयागराज महाकुंभ के दौरान संगम में स्नान करने के लिए प्रयागराज आने वाले यात्रियों को अधिक से अधिक सुविधाएं प्रदान की जाए। उनकी यात्रा सुगम और सुखद रहे। महाकुंभ के दौरान रेलवे के दौरान 3000 स्पेशल गाडियाँ सहित 13000 से अधिक रेल गाडियाँ चलायी जाएंगी । इसी कड़ी में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से तीन कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है।

महाकुंभ मेले के दौरान ट्रेन में होने वाली अतिरिक्त भीड़-भाड़ के दौरान रेल यात्रियों को अधिक से अधिक कन्फर्म बर्थ/सीट की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा तीन कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है जो रायगढ़-वाराणसी, दुर्ग-वाराणसी एवं बिलासपुर-वाराणसी के मध्य तीन फेरे के लिए चलाई जा रही है।

08251/08252 रायगढ़-वाराणसी-रायगढ़ कुंभ मेला स्पेशल, 08791/08792 दुर्ग-वाराणसी-दुर्ग कुंभ मेला स्पेशल एवं 08253/08254 बिलासपुर-वाराणसी-बिलासपुर कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन व्हाया बिलासपुर, कटनी, प्रयागराज के मार्ग से चलाई जा रही है
इस स्पेशल ट्रेन की समय सारणी इस प्रकार है :- 👇🏻

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button