फीचर्डविविध

भारत को 52 रन की बढ़त: राहुल SENA टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे भारतीय ओपनर

दूसरी पारी में भले ही केएल राहुल सात रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, उन्होंने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह SENA (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) देशों में एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे भारतीय सलामी बल्लेबाज बन गए…

नईदिल्ली (ए)। भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला लंदन के द ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। भारत ने दूसरी पारी में दो विकेट पर 75 रन बना लिए हैं और इंग्लैंड के खिलाफ 52 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। इससे पहले मेजबानों की पहली पारी 247 रन पर सिमटी थी जबकि भारत ने पहली पारी में 224 रन बनाए थे। इस आधार पर इंग्लैंड को 23 रन की बढ़त हासिल हुई थी। शुक्रवार का खेल समाप्त होने तक यशस्वी जायसवाल 49 गेंदों में 51 और आकाश दीप दो गेंदों में चार रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं।

यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने भारतीय टीम को दूसरी पारी में अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 46 रनों की साझेदारी हुई, जिसे जोश टंग ने तोड़ा। उन्होंने राहुल को रूट के हाथों कैच कराया। वह 28 गेंदों में सात रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आए साई सुदर्शन 11 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें गस एटकिंसन ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। इस दौरान यशस्वी जायसवाल ने 44 गेंदों में अपना 13वां अर्धशतक पूरा किया। मौजूदा सीरीज में यह उनका तीसरा पचासा है। दिन का खेल समाप्त होने तक बाएं हाथ के बल्लेबाज 51 और आकाश दीप चार रन बनाकर डटे हैं।

यशस्वी का 13वां पचासा

केएल ने हासिल की बड़ी उपलब्धि
दूसरी पारी में भले ही केएल राहुल सात रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, उन्होंने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह SENA (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) देशों में एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे भारतीय सलामी बल्लेबाज बन गए। मौजूदा सीरीज में केएल राहुल ने 532 रन बनाए हैं। वहीं, इस मामले में शीर्ष पर सुनील गावस्कर हैं। पूर्व बल्लेबाज ने 1979 में इंग्लैंड दौरे पर एक टेस्ट सीरीज में 542 रन बनाए थे। तीसरे स्थान पर मुरली विजय हैं, जिन्होंने 2014-15 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 482 रन बनाए थे। केएल ने पहली पारी में 14 रन बनाए थे।

SENA टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय ओपनर

बल्लेबाज रन दौरा साल
सुनील गावस्कर 542 भारत का इंग्लैंड दौरा 1979
केएल राहुल 532 भारत का इंग्लैंड दौरा 2025
मुरली विजय 482 भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा 2014-15
वीरेंद्र सहवाग 464 भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा 2003-04

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button