खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल विनिर्माण देश बन गया है : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये इंदौर रोजगार मेले को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, यह रोजगार मेला ऐसे वक्त हो रहा है जब चंद्रमा पर हमारे चंद्रयान-3 के सफलता पूर्वक पहुंचने से हम सब गर्व महसूस कर रहे हैं…

नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले नौ वर्षों में सरकार के प्रयासों से परिवर्तन का एक नया युग देखने को मिला है। पिछले साल भारत का रिकॉर्ड निर्यात होना वैश्विक बाजार में भारत में बने सामानों की बढ़ती मांग का संकेत है। उत्पादन बढ़ा है, रोजगार बढ़ा है और परिवार की आय में वृद्धि देखी गई है। उन्होंने कहा, भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल विनिर्माण देश बन गया है और देश अब अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।

सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये इंदौर रोजगार मेले को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, यह रोजगार मेला ऐसे वक्त हो रहा है जब चंद्रमा पर हमारे चंद्रयान-3 के सफलता पूर्वक पहुंचने से हम सब गर्व महसूस कर रहे हैं। लेकिन मैं आपको बताना चाहता हूं कि वह दिन दूर नहीं जब मेड इन इंडिया लैपटॉप और पर्सनल कंप्यूटर हमें गौरवान्वित करेंगे। सरकार भारत में बने लैपटॉप और कंप्यूटर खरीदने पर जोर दे रही है और इसके परिणामस्वरूप गैजेट्स का उत्पादन बढ़ गया है। भारत आईटी और हार्डवेयर विनिर्माण क्षेत्र में मोबाइल विनिर्माण क्षेत्र की सफलता को दोहराएगा।

फिटनेस से समझौता न करें, रोज योग करें
प्रधानमंत्री ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में नए रंगरूटों को शारीरिक फिटनेस बनाए रखने और मानसिक कल्याण के लिए योग का अभ्यास करने की भी सलाह दी। उन्होंने कहा, आपका काम समयबद्ध नहीं है। आपको मौसम के प्रकोप का सामना करना पड़ता है।

इसलिए शारीरिक फिटनेस आपके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि आप शारीरिक रूप से फिट हैं तो आधा काम पल भर में हो जाता है। आप शारीरिक फिटनेस से समझौता न करें। तनाव से निदान के लिए योग का सहारा लें। हर रोज योग करें इससे दिमाग शांत रहेगा और काम में अधिक मजबूती महसूस करेंगे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button