छत्तीसगढ़फीचर्ड

मतदान का प्रतिशत बढ़ानें स्वीप गतिविधियां का करें आयोजन- कलेक्टर नरेंद्र दुग्गा

मनेंद्रगढ़। कलेक्टर नरेन्द्र दुग्गा की अध्यक्षता में निर्वाचन संबंधी बैठक कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में सम्पन्न हुई कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारियों को संपत्ती विरूपण, पिछले निर्वाचन में कम मतदान हुए ऐसे मतदान केन्द्रों में मतदान प्रतिशत बढ़ानें हेतु स्वीप गतिविधियां करनें एवं इपीक कार्ड के विवरण की जानकार लेते हुए उपस्थित अधिकारियों को आवष्यक दिषा निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर श्री दुग्गा ने अधिकारियों से संपत्ती विरूपण से संबंधी आवश्यक तैयारियां करने को कहा ताकिं आचार संहिता लगते ही संपत्ती विरूपण अधिनियम के तहत आावश्यक कार्यवाही किया जा सकें। पिछले निर्वाचन में कम मतदान हुए मतदान केन्द्रों में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के किए स्वीप गतिविधियों के माध्यम से जन-जागरूकता बढ़ानें के निर्देश दिये साथ ही एसईसीएल एवं रेल्वे के अधिकारियों को स्वीप गतिविधी कराने कहा। कलेक्टर ने निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुरूप इपिक कार्ड का वितरण डाक विभाग के माध्यम से कराने के निर्देष डॉक विभाग के अधिकारी को दिए।

बैठक में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकरी डॉ आशुतोष चतुर्वेदी, अपर कलेक्टर अनिल सिदार, एड.एस.पी. निमेष बरैयया, संयुक्त कलेक्टर सी.एस. पैकरा, डिप्टी कलेक्टर बिजयेन्द्र सिंह सारथी, सहित एसईसीएल, रेल्वे;, पोस्टल विभाभ नगरीय निकायों एवं जनपद के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button