खास खबरफीचर्डविविध

भारत ने 2-1 से जीती सीरीज, ऑस्ट्रेलिया से लिया ODI की हार का बदला

इस सीरीज का शुरुआती मुकाबला भी बारिश की भेंट चढ़ा था। उसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने दूसरा मुकाबला जीता और 1-0 से बढ़त बनाई, लेकिन भारत ने तीसरा और चौथा मुकाबला जीतकर 2-1 की अजेय बढ़त हासिल की…

 

 

नईदिल्ली (ए)। बारिश के कारण पांचवां टी20 मुकाबला पूरा नहीं हो सका और उसे रद्द कर दिया गया। इसी के साथ भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 से हरा दिया। बता दें कि, इस सीरीज का शुरुआती मुकाबला भी बारिश की भेंट चढ़ा था। उसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने दूसरा मुकाबला जीता और 1-0 से बढ़त बनाई, लेकिन भारत ने तीसरा और चौथा मुकाबला जीतकर 2-1 की अजेय बढ़त हासिल की। आज का मैच ऑस्ट्रेलिया के नजरिए से अहम था, उनकी नजर सीरीज में बराबरी हासिल करने पर थी।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज 2-1 से जीतकर भारत ने वनडे की हार का बदला ले लिया। मेजबानों ने भारत को तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-1 से हराया था। शनिवार को खेले गए आखिरी टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। पहली पारी का सिर्फ 4.5 ओवर का खेल हो सका जिसमें अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने 52 रन बनाए। इसके बाद बारिश बाधा बनी और मुकाबला रद्द हो गया।

भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बड़ा कीर्तिमान अपने नाम किया है। उन्होंने सिर्फ 528 गेंदों में अपने 1000 टी20 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे कर लिए, जो किसी भी फुल-मेम्बर (शीर्ष 10 टीमें) टीम के बल्लेबाज के लिए सबसे तेज उपलब्धि है। इस मामले में उन्होंने सूर्यकुमार यादव (573 गेंद) और फिल सॉल्ट (599 गेंद) जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया।

इसके अलावा, भारतीय बल्लेबाजों में सबसे कम पारियों में 1000 रन पूरे करने के मामले में भी अभिषेक दूसरे स्थान पर आ गए हैं। उन्होंने यह मुकाम सिर्फ 28 पारियों में हासिल किया। उनसे आगे केवल विराट कोहली (27 पारियां) हैं, जबकि केएल राहुल (29) और सूर्यकुमार यादव (31) उनके बाद हैं।

भारतीय बल्लेबाज जिन्होंने सबसे कम पारियों में बनाए 1000 टी20 रन

खिलाड़ी पारियां
विराट कोहली 27
अभिषेक शर्मा 28
केएल राहुल 29
सूर्यकुमार यादव 31
रोहित शर्मा 40

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button