घर-परिवारफीचर्ड

पुदीना की पत्तियां करेंगी कमाल, चेहरे को देंगी खूबसूरती बेमिसाल, जाने यूज करने ये 5 तरीके?

चेहरे के दाग-धब्बों ने परेशान कर रखा है. मुंहासे खूबसूरती पर दाग जैसे लग रहे हैं. ऐसे में मार्केट में अवेलबल ब्यूटी प्रोडक्ट्स की बजाय घरेलू उपाय अपनाएं.कुछ ही दिन में खूबसूरती खिल उठेगी…

नईदिल्ली (ए)। पुदीना शरीर के लिए फायदेमंद होती है. इससे ठंडक मिलती है. खाने में भी इसका इस्तेमाल होता है. पुदीने की पत्तियों में सैलिसिलिक एसिड पाया जाता है. यह स्किन को हेल्दी और खूबसूरत बनाने का काम करता है. बहुत से लोग मुंहासे की समस्या से परेशान हैं. ऐसे में वे पुदीने की पत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे स्किन सॉफ्ट होती है और दाग-धब्बे दूर होते हैं. आइए जानते हैं पुदीने की पत्तियों को यूज का तरीका…

पुदीना-तुलसी अगर आप मुंहासे की समस्या से परेशान हैं तो पुदीना और तुलसी की पत्तियां मिलाकर इस्तेमाल करें. दोनों की पत्तियों का पेस्ट तैयार करें. करीब 20 मिनट चक चेहरे पर लगाएं. इसके बाद पानी से चेहरे को धो लें.

पुदीना और नींबू रस पुदीने की पत्तियों में पानी और नींबू का रस मिलाकर पेस्ट तैयार करें. इसे स्किन पर चगाएं. करीब 20 मिनट पाद साफ पानी से इले धोकर सुखा लें. इससे मुंहासे की समस्या से छुटकारा मिल सकता है.

पुदीने की पत्तियां और शहद शहद और पुदीने की पत्तियों को मिलाकर एक पेस्ट बना लें. इस पैक को चेहरे और गर्दन की स्किन पर लगाएं. करीब 30 मिनट के बाद साफ पानी से धोकर अच्छी तरह क्लीन कर लें. इससे चेहरे पर ग्लो बरकरार रहेगी और दाग-धब्बों से भी छुटकारा मिल जाएगा.

पुदीना और ग्रीन टी एक कप ग्रीन टी बना लें. इसे ठंडा कर इसमें पुदीने की पत्तियां मिलाकर पेस्ट बनाएं. करीब 20 मिनट तक चेहरे पर लगाए रें. इसके बाद पानी से वॉश कर लें. चेहरा साफ हो जाएगा. यह नेचुरल प्रोडक्ट काफी कारगर माना जाता है.

साबुत पुदीना स्किन के लिए पुदीने की पत्तियां फायदेमंद होती हैं. इन पत्तियों को धोकर एक पेस्ट तैयार करें और इस पेस्ट को चेहरे-गर्दन पर लगाएं. सूखने के बाद इसे स्किन से हटा दें. हफ्ते में दो से तीन बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button