खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश, मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर के कालीबाड़ी मन्दिर परिसर स्थित रविन्द्र कक्ष में एक सैटेलाइट चैनल का शुभारंभ किया। समाचार चैनल के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ है। निश्चित ही चैनल निष्पक्षता और निर्भीकता से छत्तीसगढ़ और देश के शोषित और दबे कुचले लोगों की आवाज़ बुलंद करेगा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इस चैनल के माध्यम से सरकार की योजनाएं भी जन-जन तक पहुंचेगी, जिसका लाभ सभी लोगों को मिलेगा। उम्मीद है कि चैनल दूरस्थ अंचल की समस्याओं को सरकार और जनता के सामने लाएगा। हमारा लक्ष्य है कि हम छत्तीसगढ़ को विकसित छत्तीसगढ़ के रुप में खड़ा करें।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए चैनल से जुड़ी मीडिया टीम को बधाई दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम से पहले कालीबाड़ी मन्दिर में देवी माँ काली की पूजा-अर्चना कर प्रदेश के लोगों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर विधायक मोतीलाल साहू, विधायक पुरंदर मिश्र, पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महान दार्शनिक और आध्यात्मिक गुरू स्वामी विवेकानंद जी की 04 जुलाई को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। श्री साय ने अपने संदेश में कहा है कि स्वामी जी ने भारतीय दर्शन और आध्यात्म से पूरी दुनिया का परिचय कराया और मानवता के कल्याण का मार्ग दिखाया।

छत्तीसगढ़ ने स्वामी जी के उदार, व्यवहारिक और सुधारवादी सिद्धांतों को अपनाया है। स्वामी जी के बचपन का कुछ समय रायपुर में बीता, यह छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है। आज छत्तीसगढ़ स्वामी जी के दिखाए मार्ग और सिद्धांतों को लेकर आगे बढ़ रहा है। श्री साय ने कहा है कि स्वामी जी के अमूल्य विचार सदियों तक लोगों को प्रेरित करते रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button