खास खबरफीचर्डविविध

भारत सहित तीन टीमों ने चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब एक स्थान के लिए 2 टीमों के बीच फंसा पेंच

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में तीन टीमों ने जगह बना ली है। अब सिर्फ एक ही स्थान खाली रह गया है, जिसके लिए साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच पेंच फंसा हुआ है…

 

 

नईदिल्ली (ए)। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला बारिश की वजह से पूरा नहीं हो सका। आखिरकार बारिश की कारण मैच रद्द हो गया और दोनों टीमों को 1-1 अंक दे दिया गया। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने ग्रुप-बी से सेमीफाइनल में एंट्री कर ली। इससे पहले ग्रुप-ए से भारत और न्यूजीलैंड भी सेमीफाइनल में पहुंच चुके हैं। अब एक स्थान खाली रह गया है, जिसके लिए दो टीमों के बीच कड़ी टक्कर है।

ग्रुप-बी में ऑस्ट्रेलिया के सभी मैच हो चुके हैं। तीन मुकाबलों के बाद ऑस्ट्रेलिया के चार अंक हैं और उसका नेट रन नेट प्लस 0.475 है। प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर रहते हुए उसने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। वहीं इसी ग्रुप में साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान दोनों टीमों के तीन-तीन अंक हैं, लेकिन अफ्रीका दूसरे और अफगानिस्तानी टीम तीसरे नंबर पर मौजूद है। साउथ अफ्रीका का नेट रन रेट प्लस 2.140 है और अफगानिस्तान का नेट रन रेट माइनस 0.990 है। अब इन दोनों टीमें सेमीफाइनल में एंट्री करने की दावेदार हैं, लेकिन एंट्री मारेगा कौन ये साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच होने वाले मैच से पता चलेगा।

साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच 1 मार्च को मुकाबला खेला जाएगा। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए लिहाज से साउथ अफ्रीका के लिए मैच बहुत ही अहम है, क्योंकि अगर अफ्रीकी टीम इंग्लैंड को हरा देती है, तो वह आराम से सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। लेकिन अगर वह बड़े अंतर से हार जाती है, तो अफगानिस्तान के लिए एक चांस बन सकता है।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी पाकिस्तान को मिली थी। लेकिन मौजूदा टूर्नामेंट में पाकिस्तानी टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। उसे न्यूजीलैंड के खिलाफ 60 रनों से और भारत के खिलाफ 6 विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी। जबकि बांग्लादेश के खिलाफ उसका मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। अब तक पाकिस्तान, बांग्लादेश और इंग्लैंड की टीमें सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button