दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई आईटीआई में 14 दिसंबर को 198 पदों के लिए प्लेसमेंट का आयोजन

दुर्ग। आदर्श शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था जी.ई. रोड पावरहाउस भिलाई में 14 दिसम्बर को कंपनी/उद्योग द्वारा अभ्यर्थीयों के लिये प्लेसमेंट का आयोजन किया जाएगा। प्लेसमेंट में आहुजा ऑटोमोबाईल (अशोक लिलेंड), शिवालिक इंजीनियरिंग प्रा. लिमि. भिलाई, कार प्लैनेट इंटरप्राईजेस रायपुर (जीप) एवं अर्थफेरो प्राईवेट लिमिटेड व्यवसायों के लिए 198 पद रिक्त हैं। आदर्श शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था भिलाई के प्राचार्य टी.एस. तवंर के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित हो सकते है।

स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्कूली बच्चों को दी गई स्वच्छता की जानकारी: आवास एवं शहरी मंत्रालय भारत सरकार एवं राज्य शहरी विकास अभिकरण छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार स्वच्छ भारत मिशन के तहत विश्व शौचालय दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा क्लीन टॉयलेट कैंपेन अभियान चलाया जा रहा है। स्वच्छता टीम द्वारा सार्वजनिक एवं सामुदायिक शौचालयों की विशेष साफ सफाई एवं नागरिकों को जागरूक करने प्रेरित किया जा रहा है। अभियान के दौरान स्कूली बच्चों को स्व सहायता समूहों द्वारा भ्रमण कराया गया और स्वच्छता की जानकारी दी गई।

स्वच्छ शौचालय अभियान के अंतर्गत आज स्कूल के छात्र-छात्राओं को हैंड वॉश करने, टॉयलेट के सुरक्षित इस्तेमाल करने व बालिकाओं को सुरक्षित सेनेटरी पैड के इस्तेमाल और सार्वजनिक शौचालय में उसकी उपलब्धता और सुरक्षित निष्पादन के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कर जागरूक किया गया। स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत सार्वजनिक जगहों पर नागरिकांे के माध्यम से स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान निरतंर चलाया जा रहा है, जिसमें वार्डाे के पार्षदों के अलावा अन्य संगठन इस थीम में बढ़ चढ़कर शामिल हो रहे है।

जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में शौचालय मुक्त बनाने, सभी घरों में शौचालय होने का जागरूकता का संदेश दिया जा रहा है और उन्हें बताया जा रहा है कि लोगों की सुख-समृद्धि खुशहाली उनकेे स्वास्थ्य पर निर्भर करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button