दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

श्रीराम जन्मोत्सव समिति भिलाई की बैठक सम्पन्न, सभी प्रखण्ड प्रभारियों ने प्रखण्ड में चल रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी दी

भिलाई। श्रीराम जन्मोत्सव समिति भिलाई की आवश्यक बैठक सेक्टर 9 में आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के युवा शाखा अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने की। बैठक की शुरूआत हनुमान चालीसा पाठ से की गई। तत्पश्चात बैठक में उपस्थित सभी प्रखण्ड प्रभारियों ने प्रखण्ड में चल रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी दी एवं संगठन को और मजबूत करने के लिए अपने विचार रखे।

बैठक में सभी सदस्यों को संबोधित करते हुए संरक्षक प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने प्रत्येक युवा को संकल्प दिलवाया कि, समिति का हर एक रामभक्त अपने संगठन को मजबूत करने के साथ साथ अपनी सामाजिक जिमेदारी प्रमुखता से निभाये एवं भिलाई में फैली अव्यवस्था से जनता को होने वाली परेशानियो से लड़ते हुए हर कदम में जनता के साथ डटे रहे।

समिति के युवा शाखा अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने जोशीले भाषण के साथ आगे की रणनीति के बारे में चर्चा करते हुए अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि समिति द्वारा कोरोनाकाल के दौरान से ही लगातार सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन किया जा रहा है। समिति का प्रत्येक सदस्य भिलाई में जनता की आवाज बनकर निरंतर उनके हित के लिए तत्पर है।

इस कार्यक्रम में समिति के प्रांतीय महामंत्री बुद्धन ठाकुर, युवा शाखा प्रभारी विनोद सिंह, दुर्ग युवा शाखा अध्य्क्ष जीत यादव, महामंत्री राज संधू, रिंकू साहू, प्रदीप गुप्ता, के साथ सभी मंडलों के अध्य्क्ष महामंत्री के साथ बड़ी संख्या में युवा मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button