दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई इस्पात संयंत्र और एसएमएस ग्रुप जीएमबीएच के बीच एमओयू पर हुआ हस्ताक्षर

भिलाई इस्पात संयंत्र में स्टील बनाने की प्रक्रिया को डीकार्बोनाइज करने की प्रतिबद्धता के तहत, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम) की एक इकाई – भिलाई इस्पात संयंत्र और एसएमएस ग्रुप जीएमबीएच (जर्मन कंपनी) के साथ एक विकासशील प्रक्रिया के लिए ग्रीन स्टील बनाने की दिशा की ओर कदम बढ़ाते हुए एमओयू (मैमोरेंडम ऑफ अंडरस्टेंडिंग) पर हस्ताक्षर किया गया है।

सेल बीएसपी की ओर से मुख्य महाप्रबंधक (ब्लास्ट फर्नेस) सौम्या तोकदार और एसएमएस ग्रुप की ओर से सीईओ (एसएमएस ग्रुप एपीएसी और एमईए) मार्को असक्विनी ने 03 अगस्त 2023 को एमटीआई रांची में एमओयू पर हस्ताक्षर किए।

इस अवसर पर निदेशक प्रभारी (बीएसपी) अनिर्बान दासगुप्ता, निदेशक प्रभारी (आरएसपी और बीएसएल) अतानु भौमिक, निदेशक तकनीकी अरविंद कुमार सिंह, निदेशक प्रभारी (आईएसपी और डीएसपी) बी पी सिंह और सेल के कई अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

सेल-बीएसपी, एसएमएस ग्रुप के साथ अपने एकीकृत इस्पात संयंत्र में इस्पात उत्पादन को डीकार्बोनाइज करने के लिए दीर्घकालिक मजबूत इस्पात निर्माण के कार्यान्वयन के लिए समाधान तलाशेगा। एसएमएस ग्रुप, इस्पात उत्पादन के क्षेत्र में अग्रणी इंजीनियरिंग और तकनीकी कंपनी है।

एसएमएस ग्रुप डिजाइन, इंजीनियरिंग, उपकरण आपूर्ति, इस्पात प्रक्रिया में डीकार्बोनाइजेशन के लिए सुविधाओं के निर्माण और कमीशनिंग के लिए अपनी तकनीकी विशेषज्ञता और सहायता प्रदान करेगा। इस एमओयू से भारतीय इस्पात उद्योग में नए रास्ते खुलेंगे और इस्पात उद्योग में सहायक कुछ नया देखने को मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button