दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

छत्तीसगढ़ जल्द ही “भारत का खेल हब” के रूप में होगा प्रसिद्ध- विधायक रिकेश सेन

भिलाई। छत्तीसगढ़ के होनहार खिलाड़ी ऋषभ निर्मलकर ने यूनाइटेड पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन महाराष्ट्र द्वारा आयोजित चौथी ऑल इंडिया पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप 2024 में सब जूनियर क्लास में प्रथम स्थान प्राप्त कर पूरे प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है।

यह उपलब्धि हमारे प्रदेश में खेल प्रतिभाओं की असीम संभावनाओं का प्रतीक है। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने ऋषभ की इस उपलब्धि पर प्रमाण पत्र व मैडल से सम्मानित किया।

विधायक श्री सेन ने कहा कि प्रदेश के युवा देश भर में अपनी उत्कृष्टता का परचम लहरा रहे हैं, जिससे यह विश्वास और मजबूत हुआ है कि हमारा छत्तीसगढ़ जल्द ही “भारत के खेल हब” के रूप में प्रसिद्ध होगा।

छत्तीसगढ़ सरकार और समाज के सहयोग से खेल का माहौल और बेहतर हो रहा है, जो भविष्य में और उपलब्धियां सुनिश्चित करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button