दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

वन विभाग के स्कीम में पैसा निवेश करने नाम पर 11 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

भिलाई। आवेदिका प्रियंका राजपूत ने द्वारा सहायक प्रोग्रामर वन विभाग कांकेर के प्रवीण सिंह गौर पिता स्व सोहन सिंह गौर उम्र 36 साल निवासी ग्राम ठेलकाबोर्ड थाना व जिला कांकेर एवं ओमप्रकाश देवांगन पिता कन्हैया देवांगन उम्र 36 वर्ष निवासी सनातन नगर कोहका भिलाई चौकी स्मृति नगर थाना सुपेला दुर्ग के द्वारा वन विभाग द्वारा स्कीम निकाला है,

कहकर पैसा निवेश करने के नाम पर 11,00,000 रूपये प्रार्थिया प्रियंका राजपूत एवं अलग अलग लोगों से लाखों रूपये लेकर धोखाधडी किया है। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना दुर्ग में अपराध क्रमांक 585/2023 धारा सदर 420,34 465, 467, 468, 120 बी भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण में आरोपी प्रवीण सिंह गौर द्वारा उच्च न्यायालय बिलासपुर से अग्रिम जमानत मिल गया था तथा प्रकरण का दूसरा आरोपी ओम प्रकाश देवागन फरार चला रहा था एवं पुलिस से बचकर यहां वहां लुक छिप रहा था आरोपी की गिरफतारी हेतु भिलाई, दुर्ग, राजनांदगाव, कांकेर जाकर पता तलाश किया किया गया था।

आरोपी की गिरफतारी हेतु पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के मार्गदर्शन में, एवं अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) अभिषेक झा, तथा नगर पुलिस अधीक्षक, दुर्ग मणीशंकर चन्द्रा के निर्देशन में एवं थाना प्रभारी महेश ध्रुव के नेतृत्व में आरोपी की पतासाजी हेतु टीम गठित किया गया एवं आरोपी को दिनांक 20.02.2024 को दुर्ग पुलिस द्वारा घेराबंदी कर पाटन से गिरफ्तार किया गया।

आरोपी से पूछताछ करने पर आरोपी के द्वारा जुर्म करना स्वीकार किया तथा आरोपी द्वारा अकाउंट में लिए गए पैसे और और फर्जी चेक को आरोपी प्रवीण गौर के के साथ मिलकर प्रार्थिया को व्हाट्सएप के माध्यम से भेजना स्वीकार किया है।

आरोपी को जुडिशल डिमांड पर माननीय न्यायालय दुर्ग के समक्ष पेश किया गया है जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक खगेन्द्र पठारे, आरक्षक लव पाण्डेय एवं अलाउददीन शेख का योगदान रहा।

नाम आरोपी:- ओम प्रकाश देवागन पिता कन्हैया लाल देवागन उम्र 37 साल निवासी वार्ड क्रमांक 12 सनातन नगर कोहका भिलाई चौकी स्मृति नगर थाना सुपेला जिला दुर्ग (छ.ग.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button