दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

विधायक देवेंद्र यादव की पहल से बापू नगर में बन रहा सर्वसुविधा युक्त सामूदायिक भवन

 

भिलाई। खुर्सीपार क्षेत्र के बापूनगर क्षेत्र में दो सर्व सुविधा युक्त सामूदायिक भवन का निर्माण किया जारहा है। भिलाई नगर विधायक की पहल से बन रहे इन दोनों सामूदायिक भवन में सभी जरूरी सुविधाएं होगी। जहां लोग अपने पारिवारिक आयोजन कर सकेंगे। गौरतलब है कि भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव समय-समय पर अपने विधानसभा क्षेत्र में भेंटमुलाकात करते है। भेंट मुलाकात के दौरान वार्डों में जाकर लोगों से मिलते है। उनका हालचाल पूछते है और लोगों की समस्याओं का समाधान करते है। इसी दौरान कुछ दिनों पहले भी भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव लोगों से भेंट मुलाकात करने के लिए खुर्सीपार गए थे। जहां वे बापू नगर के वार्ड वासियों से मिले। उनका हालचाल जाना और लोगों की समस्याओं का समाधान किया।

इस दौरान वार्डवासियों ने विधायक से मांग की थी कि क्षेत्र में एक भी सामूदायिक भवन नहीं है। इस वजह से लोगों को अपने पारिवारिक व धार्मिक आयोजन करने में बड़ी समस्या होती है। लोगों की मांग पर विधायक देवेंद्र यादव ने पहल की और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करके स्टीमेंट तैयार कराया और शासन से बजट स्वीकृति कराकर निर्माण कार्य भी शुरू करा दिया है। इससे क्षेत्र के नागरिकों में बड़ी उत्साह और हर्ष का माहौल है। इस निर्माण कार्य को लेकर वार्डवासियों ने विधायक देवेंद्र यादव का दिल से आभार जताया और कहा कि भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की पहल से क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। पहले के खुर्सीपार और अब के खुर्सीपार में काफी अंतर है। लगातार पूरे क्षेत्र में विकास कार्य हो रहे हैं। सड़क नाली बिजली पानी से लेकर हर जरूरी सुविधाएं बनाई जा रही है।
बॉक्स

दो कमरे भी बनेगे: सामूदायिक भवन सर्व सुविधा होगी । यह बन कर जब तैयार होगा तब यहां लोग अपने पारिवारिक कार्यक्रम जैसे सगाई, पूजा पाठ, सामाजिक आयोजन कर सकेंगे। सामूदायिक भवन में दो अतिरिक्त कमरे भी बनाएं जाएंगे। यह कमरे अतिथियों को रूकने सामान रखने आदि में भी काम आएगा। करीब 46 लाख की लागत से इसका निर्माण कार्य किया जा रहा है। तेजी से निर्माण कार्य चल रहा है। जल्द ही निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।

हम लगातार विकास कार्य करा रहे हैं। जनता की मांग पर काम कर रहे हैं। इस सामूदायिक भवन के निर्माण से लोगों को बड़ा लाभ होगा। लोगों को बाहर होटल आदि में खर्च करना नहीं पड़ेगा। जनता की सेवा ही हमारा धर्म है और क्षेत्र के विकास के लिए हम लगातार प्रयासरत है।

देवेंद्र यादव विधायक भिलाई नगर

Related Articles

Back to top button