दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई इस्पात संयंत्र के बार एंड रॉड मिल ने 8 एमएम टीएमटी बार रोलिंग में बनाया नया रिकॉर्ड

भिलाई इस्पात संयंत्र की माॅडेक्स इकाई बार एंड रॉड मिल (बीआरएम) ने 8 मिलीमीटर टीएमटी बार रोलिंग में एक नया रिकॉर्ड बनाया है। इस सेक्शन की रोलिंग चुनौतीपूर्ण मानी जाती है। टीम बीआरएम ने लगातार दो दिनों तक अब तक का सर्वश्रेष्ठ दैनिक उत्पादन दर्ज किया। 27 मई 2023 को, बीआरएम ने एसईक्यूआर ग्रेड में 8 मिलीमीटर टीएमटी बार्स के 1502 टन उत्पादन करके एक नया रिकॉर्ड बनाया।

यह रिकॉर्ड मिल ने अगले ही दिन, 28 मई 2023 को इसी ग्रेड के 8 मिलीमीटर टीएमटी बार्स के 1550 टन रोलिंग किया। उल्लेखनीय है कि सेल ने खुदरा (रिटेल) ग्राहकों के लिए टीएमटी बार्स एंड रॉड्स का एसईक्यूआर ग्रेड विकसित किया है।

भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता ने रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन के लिए बीआरएम टीम और संबंधित शाॅप्स तथा विभागों के सदस्यों को बधाई दी।

बार एंड रॉड मिल को स्ट्रेट बार्स और वायर रॉड कॉइल्स के विभिन्न प्रकार के सेक्शन को रोल करने के लिए डिजाइन किया गया है। सेल-भिलाई के ग्राहकों द्वारा उत्पादों की बेहतर उत्पाद गुणवत्ता, नेगेटिव टाॅलरेंस और स्थिर यांत्रिक गुण तथा अच्छी वेल्डेबिलिटी की व्यापक रूप से सराहना की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button