Uncategorised

आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही, महाराष्ट्र निर्मित देशी दारू संत्रा 20 पेटी मदिरा मारुति बलेनो वाहन सहित जप्त

रायपुर। सचिव सह आबकारी आयुक्त निरंजन दास एवं प्रबंध संचालक ए. पी.त्रिपाठी सर के द्वारा दी गई निर्देश के तारतम्य में एवं कलेक्टर रायपुर डॉ एस भारती दासन तथा उपायुक्त आबकारी ज़िला रायपुर अरविंद पाटले के मार्गदर्शन में आज दिनांक 16/05/2021 को गस्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर चंदिनिडीह से नंदन वन जाने के मार्ग पर शंका के आधार पर वाहन क्रमांक CG 04 MC 2939 को रोक कर तलाशी लेने पर आरोपी (1) इंद्रपाल सिंह उम्र 18 वर्ष गुढ़ियारी (मौके से फरार) एवं (2) ईश्वर साहू उम्र 23 वर्ष सुपेला भिलाई निवासी के कब्जे से 20 पेटी कुल 172.8 बल्क लीटर संत्रा देशी दारू महाराष्ट्र निर्मित मदिरा बैच no 21 may 2021, उत्पादक मे 7 स्टार डिस्टिलरी बरामद किया गया। सामूहिक गस्त के दौरान आबकारी उप निरीक्षक नीलम किरण सिंग, जी आर आड़े, पंकज कुजूर, अरविंद साहू मुख्य आरक्षक पुरूषोत्तम साकार, आरक्षक सुमीत शर्मा, सुदर्शन चौधरी साथ रहे।

Related Articles

Back to top button