दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई इस्पात संयंत्र के सिंटर प्लांट ने सिंटर उत्पादन का रचा दैनिक कीर्तिमान

भिलाई इस्पात संयंत्र के सिंटर प्लांट ने सर्वश्रेष्ठ सिंटर उत्पादन का नया दैनिक कीर्तिमान बनाने में कामयाबी हासिल की। सिंटर प्लांट ने 27,287 टन उत्पादन का नया कीर्तिमान रचते हुए 23 अक्टूबर 2023 को दर्ज किए सर्वश्रेष्ठ दैनिक निष्पादन रिकाॅर्ड 27,049 टन को पीछे छोड़ा।

मुख्य महाप्रबंधक (सिंटर प्लांट्स) अनुप कुमार दत्ता के मार्गदर्शन तथा महाप्रबंधक प्रभारी (सिंटर प्लांट-3) एम आर के शरीफ और महाप्रबंधक प्रभारी (सिंटर प्लांट-2) जगेंद्र कुमार के नेतृत्व में यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की गई। समर्पण और उत्कृष्ट टीम वर्क का प्रदर्शन करते हुए एसपी-2 और एसपी-3 ने कुल सिंटर उत्पादन में क्रमशः 18,654 टन और 8,633 टन का योगदान दिया है।

यह कीर्तिमान उत्कृष्टता और नवाचार की दिशा में संयंत्र की यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। विदित हो कि हाल ही में सिंटर प्लाट्स के कैपिटल रिपेयर के दौरान टीम द्वारा दिखाई गई कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता ने इस ऐतिहासिक मील के पत्थर का मार्ग प्रशस्त किया। सिंटर प्लांट बिरादरी, अपने समयबद्ध मेंटेनेंस से उत्पादकता बढ़ाने में नई ऊंचाइयां हासिल कर रहा है।

भिलाई इस्पात संयंत्र के उच्च प्रबंधन ने उत्कृष्ट निष्पादन हेतु सिंटर प्लांट विभाग के कार्मिकों व अधिकारियों सहित सहयोगी विभागों को भी बधाई प्रेषित की है। टीम के श्रेष्ठ प्रदर्शन की सराहना करते हुए शीर्ष प्रबंधन ने विश्वास व्यक्त किया है कि भविष्य के उत्पादन लक्ष्यों को पूरा कर आगे भी नये कीर्तिमान बनायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button