दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई इस्पात संयंत्र के सिंटर प्लाट्स ने उत्पादन का रचा नया कीर्तिमान

भिलाई इस्पात संयंत्र के सिंटर प्लांट ने जनवरी 2024 में दूसरी बार उत्पादन के नए रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की है। 11 जनवरी 2024 को सिंटर प्लांट 2 और 3 ने मिलकर कुल 28,212 टन उत्पादन कर, 5 जनवरी 2024 को दर्ज पिछले सर्वश्रेष्ठ 27,971 टन को पार किया। 11 जनवरी 2024 को सिंटर प्लांट-2 ने 8,539 टन सिंटर उत्पादन किया, जबकि मोडेक्स यूनिट सिंटर प्लांट-3 ने 19,673 टन सिंटर का उत्पादन किया।

सिंटर प्लांट-3 की टीम ने 11 जनवरी 2024 को रात्रि पाली में 6,611 टन का उत्पादन कर, 5 जनवरी 2024 को उत्पादित पिछले सर्वश्रेष्ठ 6,580 टन सिंटर उत्पादन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा।

भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता तथा संयंत्र के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने रिकॉर्ड उत्पादन के लिए विभाग के कुशल नेतृत्व और टीम को बधाई दी। मुख्य महाप्रबंधक (सिंटर प्लांट्स) ए के दत्ता ने सिंटर प्लांट की पूरी टीम और सभी संबद्ध विभागों को उनके सहयोग के लिए बधाई दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button