दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई इस्पात संयंत्र के SMS-2 के हाई स्पीड कास्टर नंबर 6 ने एक बार फिर बनाया नया रिकॉर्ड

 

भिलाई इस्पात संयंत्र का स्टील मेल्टिंग शॉप-2 निरन्तर नए कीर्तिमान बना रहा है। एसएमएस-2 के हाई स्पीड कास्टर नंबर 6 ने एक बार फिर 12 जनवरी 2023 को सिंगल सीक्वेंस में 47 हीट का नया रिकॉर्ड बनाया, जबकि इस टंडिश के जीवनकाल की गारंटी 17 हीट्स की है। 06 जनवरी 2023 को हासिल किए गए 45 हीट के पिछले सर्वश्रेष्ठ को पार करते हुए यह नया कीर्तिमान दर्ज किया। इससे पूर्व 06 जनवरी 2023 को कास्टर 6 ने सिंगल सीक्वेंस में 45 हीट का उत्पादन कर नया रिकाॅर्ड कायम किया था।

12 जनवरी 2023 को सिंगल सीक्वेंस में कास्टर का कुल रनिंग टाइम अधिकतम 32 घंटे था। कास्टर 6 टीम द्वारा उच्च स्तर की परिचालन दक्षता के माध्यम से रिकॉर्ड प्रदर्शन संभव हुआ है। मुख्य महाप्रबंधक (एसएमएस-2)  एस के घोषाल और संयंत्र के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने टीम को बधाई दी।

एसएमएस 2 के कास्टर नंबर 6 ने 4 जनवरी 2023 को 44 हीट, 01 जनवरी 2023 को 42 हीट, 30 दिसंबर 2022 को 41 हीट, 16 दिसंबर 2022 को 40 हीट, 10 दिसंबर 2022 को 36 हीट और 6 दिसंबर, 2022 को 35 हीट दर्ज किया था।

Related Articles

Back to top button