देश-दुनियाफीचर्ड

वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़, 6 लोगों की मौत, नए साल के मौके पर भारी संख्या में जुटे थे श्रद्धालु

नए साल 2022 के मौके पर माता वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़ मचने की खबर आ रही है. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ गोपाल दत्त ने बताया कि, माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में 6 लोगों की मौत हुई है….

नईदिल्ली (ए)। नए साल 2022 के मौके पर माता वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़ मचने की खबर आ रही है. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ गोपाल दत्त ने बताया कि, माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में 6 लोगों की मौत हुई है. उन्होंने कहा कि, सभी घायलों को नारायणा अस्पताल ले जाया जा रहा है. भगदड़ में कितने लोग घायल हुए है अभी इसकी जानकारी नहीं मिली है।

वहीं, घटना के बाद कश्मीर के रियासी जिले की पुलिस राहत और बचाव कार्य में लगी हुई है. घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है. खबर अभी अपडेट हो रहा है. जैसे जैसे जानकारी मिलती जाएगी हम उसे आपतक पहुंचाते रहेंगे।

Related Articles

Back to top button