दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई इस्पात संयंत्र ने रिकाॅर्ड 56 दिनों में कैपिटल रिपेयर के बाद आरएमपी-3 का किल्न-4 किया उद्घाटित

भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) अंजनी कुमार द्वारा आरएमपी-3 के किल्न-4 को कैपिटल रिपेयर के पश्चात पुनः उत्पादन के लिए लाइट अप किया गया। यहां उल्लेखनीय है कि यह कैपिटल रिपेयर रिकॉर्ड 56 दिनों में पूर्ण किया गया है। ज्ञात हो कि किल्न में 900 टन रिफैक्ट्ररी ब्रिक्स का उपयोग किया जाता है। यह स्टेट आफ आर्ट तकनीक से सुसज्जित गैस फायर्ड किल्न है। सुरक्षा का ध्यान रखते हुए कार्य के निष्पादन में सुरक्षा अभियांत्रिकी विभाग का विशेष सहयोग रहा।

किल्न कैपिटल रिपेयर में मुख्य रूप से पूर्णतः रिफेक्ट्री लाईनिंग व सेल प्लेट चेंजिंग का कार्य किया गया। इस दौरान मुख्य तीन माॅडिफिकेशन भी किए गए है जिससे किल्न की उपलब्धता बढ़ेगी, उत्पादन में वृद्धि होगी तथा संयंत्र को लाभ अर्जित होगा। मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (आयरन) तापस दासगुप्ता के कुशल निर्देशन में सफलतापूर्वक कार्य का संपादन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कार्यपालक निदेशक (वक्र्स) अंजनी कुमार ने आरएमपी-3 तथा अन्य सहयोगी विभागों को बधाई देते हुए किल्न की उपयोगिता बढ़ाने तथा अनुरक्षण के परिपालन पर जोर दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षीय उद्बोधन में मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (आयरन) तापस दासगुप्ता ने इस रिपेयर को विशेष बताते हुए, इसके सफल संपादन में अपनाये मूल कार्य की प्रगति पर प्रकाश डालते हुए भविष्य में बेहतर उत्पादन की कार्ययोजना पर विचार रखें। रिफैक्ट्री विभाग के महाप्रबंधक प्रशांत साहा तथा सहायक महाप्रबंधक शबीर अली का रिफैक्ट्ररी कार्य में तथा इंस्ट्रूमेंटेशन, ऑटोमेशन एवं इन्कास आदि विभागों का भी विशेष योगदान रहा।

सहायक महाप्रबंधक (आरएमपी-3) प्रह्लाद मौर्या द्वारा कैपिटल रिपेयर पर प्रस्तुतिकरण दिया गया। अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण भी तकनीकी परिचर्चा में सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (सर्विसेज) पी के सरकार, मुख्य महाप्रबंधक (ओएचपी) एच के पाठक, मुख्य महाप्रबंधक (रिफैक्ट्ररी) सुधीर कुमार, मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा) जी पी सिंह, मुख्य महाप्रबंधक (ईएमडी) राकेश जोशी विशेष रूप से उपस्थित थे। साथ ही विभागप्रमुख व महाप्रबंधक रतन मुखर्जी सहित महाप्रबंधक रामपाल व सुशांता पाल, उपमहाप्रबंधक डी के वर्मा व एस के नायक तथा विभागीय अधिकारीगण तथा कार्मिक उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button