छत्तीसगढ़फीचर्ड

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 36 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाली महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

नौकरी लगाने के नाम से पैसा लेकर ठगी कर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार…आरोपियों द्वारा 36 लाख रूपया लेकर किया गया धोखाधड़ी…आरोपियों से 05 नग मोबाइल जप्त किया गया है…प्रकरण के 01 अन्य आरोपी फरार है जिसकी पतासाजी की जा रही है मिलने पर शीघ्र गिरफ्तार कर कार्यवाही की जावेगी…

जांजगीर चांपा। प्रार्थी रमेश कुमार मन्नेवार उम्र 38 साल निवासी बालपुर थाना चाम्पा द्वारा दिनांक 25.08.2023 को लिखित आवेदन आरोपी विधान बैरागी, पुरुषोत्तम पटेल, भजन पटेल, वर्षा रानी शर्मा एवं उसके 01 अन्य साथी द्वारा प्रार्थी रमेश कुमार, रूपेश कुमार दोनो निवासी बालपुर एवं अजित कुमार साहू निवासी महुदा को रेलवे विभाग में नौकरी लगाने के नाम से रमेश तथा रूपेश से 22 लाख रूपया अजित कुमार साहू से 14 लाख रूपया ठगी कर धोखाधड़ी कियें है,

किन्तु आज दिनांक तक नौकरी नही लगाया है, पैसा वापस मांगने पर नहीं दिया जा रहा है कि रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध थाना चाम्पा में अपराध क्रमांक 429 / 2023 धारा 420, 467, 468, 471, 120 बी, 34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना दौरान आरोपी विधान बैरागी, पुरूषोत्तम पटेल, भजन पटेल, वर्षा रानी शर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपना-अपना जुर्म स्वीकार किये जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक मनीष सिंह परिहार थाना प्रभारी, उप निरीक्षक भागवत डहरिया, सउनि रामप्रसाद बघेल एवं थाना स्टॉफ का साराहनीय योगदान रहा।

आरोपीगण: (01) विधान बैरागी उम्र 30 साल निवासी लछनपुर थाना जांजगीर।

(02.) पुरूषोत्तम पटेल उम्र 24 साल निवासी लछनपुर थाना जांजगीर।

(03.) भजन पटेल उम्र 25 साल निवासी लछनपुर थाना जांजगीर।

(04.) वर्षा रानी शर्मा उम्र 29 साल निवासी श्याम रेजीडेसी उसलापुर, बिलासपुर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button