खास खबरदुर्ग-भिलाईफीचर्ड

स्कूल बस चालक शराब के नशे में वाहन चलाकर बच्चों की जान से कर रहे खिलवाड़

भिलाई। दिनांक 15.10.2025 को “ऑपरेशन सुरक्षा” के अंतर्गत यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा जिलेभर में ड्रिंक एंड ड्राइव के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए बसों की सघन जांच की गई।

जांच के दौरान बोगदा पुलिया, जामुल के पास नागसेन स्कूल बस क्रमांक CG 07 E 1427 को रोका गया, जिसमें लगभग 15 बच्चे स्कूल जा रहे थे। वाहन चालक मणिक दास पिता बिसौहा (उम्र 39 वर्ष) की ब्रीथ एनालाइज़र से जांच करने पर 102 mg अल्कोहल सेवन पाया गया। चालक के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 व 130(1)/177 के तहत कार्यवाही की गई तथा बस को जब्त कर न्यायालय भेजा गया।

इसी क्रम में सुबह 6:28 बजे जांच के दौरान माइल स्टोन स्कूल बस क्रमांक CG 07 CR 8511 को रोका गया, जिसे दिनेेश कुमार ठाकुर पिता बहादुर सिंह चला रहे थे। जांच में चालक द्वारा 84 mg शराब सेवन पाए जाने पर एम.वी. एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई कर वाहन जब्त कर न्यायालय भेजा गया।

यातायात पुलिस द्वारा यह अभियान इसलिए चलाया जा रहा है ताकि स्कूली बच्चों की यात्रा पूरी तरह सुरक्षित रहे और कोई भी चालक नशे की हालत में वाहन चलाकर उनके जीवन को खतरे में न डाले।

अपील:- यातायात पुलिस दुर्ग समस्त स्कूल संचालकों, अभिभावकों तथा नागरिकों से अपील करती है कि वे यह सुनिश्चित करें कि बच्चों को लाने-ले जाने वाले वाहन चालकों की नियमित जांच हो और यदि कोई चालक शराब सेवन या लापरवाही करते हुए पाया जाए, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। बच्चों की सुरक्षा हम सभी की साझा जिम्मेदारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button