खास खबरदुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई के Essence Spa सेंटर में चल रहा था देहव्यापार: पुलिस ने रेड कार्यवाही कर 08 महिलाओं का कराया रेस्क्यू, संचालक गिरफ्तार

भिलाई। स्मृति नगर में स्थित सूर्या मॉल में Essence Spa सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने सोमवार की रात भंडाफोड़ करते हुए पश्चिम बंगाल व असम राज्य की 8 लड़कियों को वहां से रेस्क्यू किया है। सीएसपी भिलाई नगर निखिल अशोक राखेचा की टीम ने इस कार्यवाही को अंजाम दिया है।

पुलिस ने स्पा सेंटर के संचालक को पीटा एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। सीएसपी निखिल अशोक राखेचा के अनुसार इस स्पा में में देह का धंधा संचालित हो रहा था, 8 लड़कियों के साथ दो ग्राहक भी पुलिस के पकड़ा है, साथ ही कई आपत्तिजनक चीजें भी स्पा से बरामद हुआ है।

इस स्पा सेंटर में लंबे समय से देह व्यापार की सूचना मिल रही थी, इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने रात को रेड कार्यवाही किया। स्मृति नगर चौक में स्थित सूर्या ट्रेजर आईलैंड मॉल में Essence Spa सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने स्पा सेंटर में दबिश देकर संचालक को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मॉल के Essence स्पा सेंटर में बंगाल और असम की लड़कियों को लाकर उनसे जिस्मफरोशी की धंधा कराया जा रहा था। मुखबीर से मिली सूचना के बाद सीएसपी निखिल अशोक राखेचा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने Essence स्पा सेंटर में दबिश दी और यहां मौजूद 8 लड़कियों का रेस्क्यू किया है वहीं संचालक शारिक खान को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस ने संचालक के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button