दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई-चरोदा के खेल प्रेमियों का सपना होगा साकार: महापौर निर्मल कोसरे ने रखी नींव, स्मार्ट टायलेट सहित सड़क व नाली की दी सौगात

भिलाई-3। भिलाई-चरोदा नगर निगम क्षेत्र के खेल प्रेमियों का सपना अब साकार होगा। ग्रामीण वार्ड सोमनी में स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। वहीं वसुंधरा नगर वार्ड में सिरसा चौक के पास खेल परिसर की परिकल्पना को साकार रुप मिलने जा रहा है। महापौर निर्मल कोसरे ने सोमवार को होने वाले इन विकास कार्यों की नींव रखी। उन्होंने आमजनता को स्मार्ट टायलेट सहित सड़क व नाली जैसी विकास की सौगातों से भी नवाजा है।

महापौर निर्मल कोसरे ने भिलाई-3 और चरोदा नगर निगम क्षेत्र में जनभावना के अनुरूप विकास कार्यों को फिर एक बार गति प्रदान किया है। महापौर ने वार्ड क्रमांक 38 सोमनी में 49 लाख की लागत से स्टेडियम निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। महापौर निर्मल कोसरे ने कहा कि इस स्टेडियम के बनने से निगम क्षेत्र के पटरी पार वाले ग्रामीण वार्डों में रहने वाले खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों के लिए सोमनी की पहचान खेल गांव के रूप में विकसित हो सकेगी। उन्होंने सोमनी में ही 6 लाख रुपए की लागत से बनने वाले स्मार्ट टायलेट की भी नींव रखी।
महापौर निर्मल कोसरे ने खेल प्रेमी और निगम क्षेत्र के खिलाड़ियों एक और बड़ी सौगात से नवाजा है। उन्होंने भिलाई-3 के वार्ड क्रमांक 18 वसुंधरा नगर में सिरसा चौक के पास 98 लाख रुपए की लागत से खेल परिसर निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।

महापौर ने बताया कि खेल परिसर में सर्वसुविधायुक्त बैडमिंटन कोर्ट, बास्केटबॉल कोर्ट और कबड्डी कोर्ट के साथ क्रिकेट खिलाड़ियों के नेट प्रैक्टिस के लिए पिच का निर्माण किया जाएगा। खेल परिसर के पास ही निगम द्वारा बनाए जा रहे आधुनिक तरणताल का काम अंतिम चरण में है। खिलाड़ियों को इस तरणताल की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

महापौर निर्मल कोसरे ने वार्ड क्रमांक 05 में उमदा से पथर्रा पहुंच मार्ग के 60 लाख रुपए से लगभग 10 साथ बाद होने वाले डामरीकरण कार्य एवं वार्ड क्रमांक 03 अकलोरडीह में 08 लाख रुपए से नाली निर्माण के लिए भी भूमिपूजन किया।

इस अवसर पर एमआईसी सदस्य संतोषी निषाद, दीप्ति वर्मा, देव कुमारी भलावी , मनोज डहरिया, ईश्वर साहू, एम. जॉनी, पार्षद टेनेद ठाकरे, तुषांत वर्मा, अभिषेक वर्मा, पूर्व पार्षद नरेंद्र वर्मा, आशीष वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस सचिव इंद्रजीत यादव, मीडिया प्रभारी युवराज कश्यप,राजेश कश्यप, विनोद निषाद, बहल साहू, कन्हैया यादव, मनोज यादव, नीरज यादव, कुंवर सिंह निषाद एवं बड़ी संख्या में ग्राम वासी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button