दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई चरोदा निगम आयुक्त अजय त्रिपाठी का निर्देश, सप्ताह के प्रति बुधवार को होगी विभागीय कामकाज की समीक्षा

भिलाई 3। नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा महापौर निर्मल कोसरे एवं निगम आयुक्त अजय त्रिपाठी के निर्देशानुसार अब निगम कार्यालय में प्रत्येक बुधवार को विभागीय कामकाज की समीक्षा निगम आयुक्त करेगें। इस हेतु सभी विभाग प्रमुखों को फरमान जारी कर दिया गया है।

विकास कार्यो, नवीन निर्माण, स्वच्छ भारत मिशन, स्वच्छ सर्वेक्षण, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, समाज कल्याण, राशन कार्ड विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जन्म-मृत्यु पंजीयन शाखा, स्थापना शाखा, लेखा विभाग एवं पेयजल विभाग इसमें शामिल रहेगें।

गौरतलब है कि प्रत्येक मंगलवार कलेक्टर महोदय दुर्ग के द्वारा समय सीमा की बैठक में जिले के समस्त अधिकारियों से शासन की योजनाओं का फीडबैक लेने के साथ आगामी दिशा निर्देश प्रदान किये जाते है।

उसी तरह निगम के कामकाज की समीक्षा एवं उससे संबंधित कार्य योजना तैयार करके प्रत्येक बुधवार को अधिकारियों को जानकारी सहित आयुक्त कक्ष में उपस्थित रहने के दिशा निर्देश जारी कर दिया गये है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button