दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई- चरोदा निगम के जल विभाग की कार्यवाही: 6 बकायादारों के काटे नल कनेक्शन, 27 को डिमांड बिल जारी

भिलाई 03। नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा महापौर निर्मले कोसरे एवं कमिश्नर डी.एस. राजपूत के निर्देशानुसार निगम क्षेत्रांतर्गत अवैध नल कनेक्श्न के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही चल रही है। जो व्यक्ति समय पर अपना जलकर, संपत्तिकर, भू-भाटक, शिक्षा उपकर तथा समेकिति कर के अलावा यूजर चार्ज की राशि जमा नही करने वालो के कारण निगम की वित्तीय स्थिति पर प्रतिकूल प्रभाव देखा जा रहा है।

स्वायत्तशासी संस्था होने के कारण निगम द्वारा प्रदान की जाने वाली सभी जन सुविधा जिनमे सफाई, जलप्रदाय, निकाय के वाहनो के ईधन एवं निगम कर्मियो का वेतन शामिल है, यह सभी खर्च निगम को प्राप्त होने वाले राजस्व से भरपाई किया जाता है।

निगम प्रशासन की ओर से जलकर वसूली एवं अवैध नल कनेक्शन पर चलाये जा रहे अभियान को लेकर सहायक राजस्व अधिकारी अरूणिमा दुबे ने बताया कि प्रतिदिन क्षेत्र के अवैध नल कनेक्शनो का सत्यापन कर उन्हे विच्छेद करने की कार्यवाही की जा रही है।

दल प्रभारी श्रीमती दुबे ने बताया कि विगत तीन दिवस में छह अवैध नल कनेक्शन काटे गये है, जबकि जलकर के बकायेदार 27 जनो की डिमांड बिल जारी किया गया है। फील्ड में पैसा जमा करने वालो से 23000.00 रू. जलकर की राशि 03 दिवस में प्राप्त की गयी है।

इस दौरान उप अभियंता केहर कुमार मरकाम, सहायक राजस्व निरीक्षक सरोजनी यदू, जलप्रदाय विभाग से राजेश अचैय्या एवं सहा.रा.नि. दुष्यंत चर्तेुवेदी के अलावा पाईप लाईन संधारण एवं सुधार संबंधी पूरा अमला मौके पर मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button