दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई चरोदा निगम के पार्षद के कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ और अश्लील गलियां देकर मारपीट, पार्षद ने थाने में की शिकायत

भिलाई 03। सोमवार की शाम को नगर पालिक निगम भिलाई चरोदा के वार्ड 25 पंचशील नगर (पूर्व) के पार्षद एवं एमआईसी सदस्य एस वेंकट रमना के कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ किया गया वही पार्षद को गंदी गंदी अश्लील गलियां देकर जान से मारने की धमकी दी गई है।

यह भी कहे कि हथखोज का पार्षद सुरज बन्छोर को जिस प्रकार मार दिया गया, उसी प्रकार तुम्हें भी खत्म कर देगें। इस घटना के बाद पार्षद ने पुरानी भिलाई थाना प्रभारी को लिखित में शिकायत दी है।

पूरा मामला किराया के मकान को खाली कराने से जुड़ा हुआ है, जिसमें चार आरोपी कार में पार्षद कार्यालय में जबरदस्ती घुसे और ऑफिस और टेबल के कांच को तोड़ दिया और हाथ मुक्के से मारपीट की है और बीच में से चीर देने की भी धमकी दी गई है।

वहीं पुरानी भिलाई थाना प्रभारी महेश ध्रुव ने कहा कि पार्षद द्वारा लिखित शिकायत दी गई है, मामले की विवेचना की जा रही है, विधिवत कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button