दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई चरोदा निगम चुनाव प्रभारी बृजमोहन अग्रवाल ने चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन, कार्यकर्ताओ में भरा जोश

भिलाई-3। भिलाई चरोदा निगम चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपना कार्यालय जीई रोड के किनारे स्थित एसएसडी भवन को बनाया है। शनिवार की शाम को भिलाई चरोदा निगम के चुनाव प्रभारी बृजमोहन अग्रवाल ने फीता काटकर चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया साथ ही कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर उनमें जोश भरा।

मीडिया से चर्चा करते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि आज चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया है, चुनाव कार्यालय लड़ाई लड़ने का उद्देश्य होता है इसके साथ है हमने 2023 के चुनाव की भी तैयारी शुरू कर दी है। भारतीय जनता के कार्यकर्ता पूरे ताकत के साथ मे उत्साह के साथ मे काम कर रहे है क्योंकि यहां के नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी की महापौर थी उन्होंने जो काम किया है,

उससे लोगो को लगता है कि भारतीय जनता पार्टी ही काम कर सकती है। तीन साल से भूपेश बघेल मुख्यमंत्री बने हैं तब से यहां का विकास अवरूद्ध हो गया है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में जीत का उत्साह है और ये जो जीत का उत्साह है भिलाई चरोदा में भारतीय जनता पार्टी के ज्यादा से ज्यादा पार्षद जीतेंगे और महापौर भारतीय जनता पार्टी का बनेगा।


कार्यालय उद्घाटन के दौरान शिवरतन शर्मा, संतोष अग्रवाल, राकेश पांडेय, ओपी वर्मा, चंद्रकांता मांडले, सीता साहू, प्रेमलाल साहू, अनुराग अग्रवाल, सांवला राम डाहरे, दिलीप पटेल, सांवला राम डाहरे, राजीव चौबे, फिरोज फारुखी, तुलसी ध्रव, मुकेश अग्रवाल, अशोक देशलहरा, काजल ताम्रकार सहित भाजपा पार्षद प्रत्याशी और कार्यकर्ता उपस्थित थे। यहां देखे वीडियो…👇

https://youtu.be/SVMpJKhZpKU

Related Articles

Back to top button