दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई चरोदा निगम द्वारा बेरोजगारी भत्ता योजना के प्रत्येक प्रकरण की सूक्ष्मता से हो रही जांच

भिलाई-3। भिलाई चरोदा निगम कार्यालय को बेरोजगारी भत्ता योजना के प्रभावशील होने के पश्चात 01-04-2023 से समाचार लिखे जाने तक कुल प्राप्त आवेदनो की संख्या-578 रही। इन प्राप्त आवेदनों में से 412 प्रकरण पात्र पाए गए है तथा 93 प्रकरण पर शासन द्वारा तय किये गये मापदंडों के अनुरूप पात्रता नही पाई गई।

महापौर निर्मल कोसरे एवं निगम आयुक्त अजय त्रिपाठी से प्राप्त निर्देशानुसार बेरोजगारी भत्ता योजना के प्रत्येक प्रकरण की सूक्ष्मता से जांच की जा रही है। जिससे कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित ना रहे।

बेरोजगारी भत्ता योजना संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा मार्गदर्शन करने निगम कार्यालय में तकनीकी सहायक श्याम सुन्दर सिंह (कम्प्यूटर ऑपरेटर) से कार्यालयीन समय में संपर्क स्थापित कर समस्या का निराकरण किया जा सकेगा। योजना लिपिक सहायक ग्रेड-02 रूपेन्द्र  वर्मा द्वारा यह जानकारी उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार प्रदान की गयी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button