दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

अहिवारा कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल कोसरे ने बोरसी, अछोटी, मुरमुंदा, नंदौरी और चरोदा बस्ती में किया सघन जनसंपर्क

भिलाई 3। अहिवारा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल कोसरे को गांव- गांव में जन आशीर्वाद मिल रहा है। मंगलवार को उन्होंने जन आशीर्वाद यात्रा के तहत बोरसी, अछोटी, मुरमुंदा, नंदौरी और चरोदा बस्ती का दौरा किया। इस दौरान श्री कोसरे ने बताया कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार ने सबको समृद्धि और खुशहाली से नवाजा है। इसलिए इस चुनाव में अहिवारा विधानसभा में एक बार फिर कांग्रेस का परचम लहराना तय है।

जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान निर्मल कोसरे ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने जन भावना के अनुरूप शहर से लेकर गांव तक का विकास किया। कांग्रेस सरकार की जनहितैषी नीतियों के चलते सभी वर्गों में हर्ष का माहौल इस चुनाव को लेकर अहिवारा विधानसभा में जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान साफ नजर आ रहा है।

राज्य में खेती-किसानी से लेकर उद्योग-व्यापार सहित सभी क्षेत्रों में समृद्धि और खुशहाली आई है। किसान, युवा, महिलाएं हर वर्ग के लिए सरकार ने काम किया है। इसलिए कांग्रेस के पक्ष में न केवल अहिवारा बल्कि पूरे 90 विधानसभा में माहौल बन चुका है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे अपना मतदान 17 नवंबर को कांग्रेस पार्टी के पंजा छाप का बटन दबाकर करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button