दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई-चरोदा निगम में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भगवान विश्वकर्मा जयंती

भिलाई 03। भगवान विश्वकर्मा की जयंती 17 सितंबर नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा में उत्साह और उमंग के साथ मनाई गई। निर्माणी श्रमिकों और कारीगरों के आराध्य देव भगवान विश्वकर्मा की जयंती को लेकर सुबह से ही निगम में उत्साह का माहौल रहा।

महापौर निर्मल कोसरे और आयुक्त डीएस राजपूत ने विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा की वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा अर्चना कर इस पावन पर्व पर सभी कर्मचारियों व निगमवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी साथ ही निगम के खुशहाली की कामना की।
उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को सृष्टि के प्रथम शिल्पकार और सृजनकर्ता माना जाता है. इसलिए, विश्वकर्मा पूजा शिल्पकला, वास्तुकला, और निर्माण से जुड़े लोगों द्वारा उनकी पूजा विशेष रूप से की जाती है। लोग भगवान विश्वकर्मा से अपने कार्यक्षेत्र में सफलता, समृद्धि और सुरक्षा के लिए आशीर्वाद प्राप्त करने हेतु यह पूजा करते हैं।
भगवान विश्वकर्मा के पूजा के उपरांत महापौर निर्मल कोसरे, आयुक्त दशरथ सिंह राजपूत एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा निगम परिसर स्थिति वाहनों का पूजा किया गया।

इस दौरान निगम महापौर निर्मल कोसरे, आयुक्त दशरथ सिंह राजपूत, एमआईसी सदस्य मोहन साहू, नेता प्रतिपक्ष राम खिलावन वर्मा, पार्षद डे साहब, देवकुमारी भल्लवी, अपर्णा दास, अश्वनी चंद्राकर, राजू वर्मा, इंजिनियर हेमंत साहू, हरीश यादव, दीपक चंद्राकर, मुकेश रात्रे, अरुणिमा दुबे, पीआरओ विकास त्रिपाठी, चेतन देवांगन, अविनाश चंद्राकर, पुराणिक साहू, सुनीता चंद्राकर, शांति बाई, पूर्णिमा साहू, यशवंत ठाकुर, कल्याणी शर्मा, टिकेंद्र गोस्वामी, जया पमनानी, योगिता साहू सहित अन्य निगम कर्मचारी और जन प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button