दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई चरौदा निगम आयुक्त दशरथ सिंह राजपूत स्वयं पहुंचे ओबीसी सर्वे करने

भिलाई 03। छत्तीसगढ़ शासन नगरीय प्रशासन विभाग से प्राप्त निर्देश तथा जिला प्रशासन दुर्ग से प्राप्त मार्गदर्शन के अनुरूप भिलाई-03 चरौदा नगर निगम द्वारा सभी-40 वार्डों में पिछड़ा वर्ग से संबंधित लोगों का सर्वेक्षण कार्य किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि शासन आदेश के आधार पर भिलाई-चरौदा निगम कमिश्नर डी एस राजपूत ने सर्वेक्षण कार्य की सफलता के लिए स्वयं फिल्ड में उतरकर मोर्चा संभाला हुआ है। साथ ही निगम के सभी सहायक राजस्व निरीक्षक एवं क्षेत्र रक्षकीय-लिपिकीय कार्य करने वाले कर्मचारियों को भी दायित्व से संलग्न किया गया है।

सर्वेक्षण करने वाले कर्मचारियों को निर्धारित प्रपत्र में परिवार की सदस्य संख्या, शैक्षणिक योग्यता, आय के अलावा अन्य जानकारी भी दर्ज की जानी है जिसमें निवासरत परिवार का मकान स्वयं का है या किराये का, शौचालय घर में है या नही, पीने के पानी के लिए घर में नल है या किसी सार्वजनिक नल से पानी घर के उपयोग के लिए लिया जाता है।

इसके अतिरिक्त परिवार में दिव्यांग जनों की संख्या उपलब्धद वाहन इत्यादि ये सभी जानकारी संकलित करनी है। इतनी जानकारी प्राप्त करने पर एक परिवार का सर्वेक्षण कार्य पूर्ण होता है।

शासन की मंशा के अनुसार अन्य पिछड़ा वर्ग में आने वाले सभी परिवारों और सदस्यों की जानकारी एकत्र करने की कार्यवाही की जा रही है। वरिष्ठ कार्यालय से अन्य पिछड़ा वर्ग सर्वेक्षण हेतु निरंतर प्राप्त मार्गदर्शन के पश्चात भिलाई-चरौदा निगम द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग का 70 से 80 प्रतिशत सर्वे कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जो कि 24-25 सितम्बर तक की स्थिति में शतप्रतिशत कर लिया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button