खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

करोड़ों रूपये अवैध वसूली सहित अन्य अपराधों में फरार आरोपी वीरेन्द्र सिंह तोमर ग्वालियर से गिरफ्तार

रायपुर। थाना तेलीबांधा के अपराध क्र.332/2025 धारा 296,115(2),351(2),3(5) बी.एन.एस., थाना पुरानी बस्ती के अपराध क्रमांक 229/25 धारा 25 आर्म्स एक्ट तथा अपराध क्रमांक 230/25 धारा 308(2), 111(1) भा०न्या०स०, धारा 04 छत्तीसगढ़ ऋणियों का संरक्षण अधिनियम के प्रकरण के फरार आरोपी वीरेन्द्र तोमर उर्फ रूबी तथा रोहित सिंह तोमर दिनांक घटना से लगातार फरार चल रहे है।

रायपुर पुलिस की टीम द्वारा फरार आरोपी दोनों भाईयों की लगातार पतासाजी कर उन्हें लोकेट करने के प्रयास किये जा रहे थे। आरोपीगण किसी भी प्रकार का डिवाईस का उपयोग नहीं कर रहे थे तथा बार- बार अपना लोकेशन बदल रहे थे। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में विशेष टीमों का गठन कर आरोपियों की पतासाजी हेतु टीमों को राजस्थान, हरियाणा एवं ग्वालियर रवाना किया गया था।

टीम के सदस्यों द्वारा आरोपियों के संबंध में जानकारी एकत्र कर आरोपियों को लोकेट करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी वीरेन्द्र तोमर उर्फ रूबी को ग्वालियर में लोकेट किया जाकर उसकी रेकी कर आरोपी वीरेन्द्र तोमर उर्फ रूबी को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी दोनों भाईयों की गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर द्वारा नगद ईनाम की घोषणा की गई थी। आरोपियों के संपत्ति को चिन्हांकित किया जाकर कुर्की कार्यवाही कराये जाने की प्रक्रिया जारी है। गिरफ्तार आरोपी वीरेन्द्र सिंह तोमर से विस्तृत पूछताछ की जा रहीं है। इसके पूर्व पुलिस ने आरोपी का जुलूस भी निकाला, इस दौरान आरोपी बेहोश हो गया था।

फरार आरोपी रोहित तोमर की भी पतासाजी लगातार की जाकर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है।

गिरफ्तार आरोपी- वीरेन्द्र सिंह तोमर उर्फ रूबी पिता स्व. ओमप्रकाश तोमर निवासी सांई विला भाठागांव थाना पुरानी बस्ती रायपुर

कार्यवाही में निरीक्षक शील आदित्य सिंह थाना प्रभारी पुरानी बस्ती, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय, उनि सतीश पुरिया, मुकेश सोरी, सउनि गेंदुराम नवरंग, प्र.आर. गुरूदयाल सिंह, उपेन्द्र यादव, महेन्द्र राजपूत, सुनील सिलवाल, प्रमोद वर्ठी, घनश्याम साहू, म.प्र.आर. बसंती मौर्या, आर. प्रमोद बेहरा, विकास क्षत्री, भूपेन्द्र मिश्रा, मनोज सिंह, संतोष सिन्हा, आशीष राजपूत एवं अभिषेक सिंह तोमर की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button