खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

मानव तस्करी गैंग का फरार सरगना ग्वालियर से गिरफ्तार, पूर्व में भी मानव तस्करी के प्रकरण में जा चुका है जेल

सरगना कोमल अहिरवार वर्ष 2021 में जशपुर जिले के मानव तस्करी के प्रकरण में जेल जा चुका है…बच्चों की निकट रिश्तेदार ने नाबालिग बच्चों को बड़े सब्जबाग दिखाकर, बहला-फुसलाकर योजनाबद्ध तरीके से घटना को अंजाम दी थी…प्रकरण की अभियुक्त 01 निकट रिश्तेदार को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है…

 

जशपुर। प्रार्थी 65 वर्षीय ने दिनांक 18.04.2024 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके नाती के 02 नाबालिग बालिका एवं 01 नाबालिग बालक दिनांक 12.04.2024 से घर से गायब थे, उक्त तीनों नाबालिग बच्चों को बीते दिवस पुलिस द्वारा सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा गया। पुलिस जाॅंच विवेचना में उनके निकट रिश्तेदार एक महिला द्वारा योजनाबद्ध तरीके से उक्त तीनों बच्चों को बहला-फुसलाकर अपने साथ घर में बिना किसी को बताये ले जाना पाया गया एवं दोनों बच्चियों को शादी करा दूंगी कहकर बालक सहित अपने सहेली नीलू उर्फ ठुनी उर्फ निर्मला नायक को सौंप दी थी।

निकट रिश्तेदार ने बच्चियों की शादी कराने के लिये 03 लाख में सौदा कर ली थी जिसका एडवांश वह 20 हजार ले चुकी थी, 10 हजार रू. खर्च हो गये एवं शेष नगदी 10 हजार रू. नगद, स्कूटी वाहन एवं 01 नग मोबाईल को पुलिस द्वारा जप्त किया गया है। पुलिस द्वारा निकट रिश्तेदार महिला उम्र 35 साल को धारा 363, 365, 366(क), 368, 120(बी), 370 भा.द.सं. के अंतर्गत दिनांक 20.04.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

प्रकरण के अन्य फरार अभियुक्त की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के निर्देषन एवं मार्गदर्शन में पुलिस टीम छतरपुर (मध्य प्रदेश) भेजा गया था, टीम की लगातार मानीटरिंग की जा रही थी। प्रकरण की आरोपिया निकट रिष्तेदार के गिरफ्तार होने की भनक लगने पर सहआरोपिया नीलू उर्फ ठुनी उर्फ निर्मला नायक एवं उसका पति कोमल अहिरवार दोनों जो कि छतरपुर (मध्य प्रदेश) के रहने वाले हैं वे अपना ठिकाना छोड़कर फरार हो गये।

पुलिस टीम द्वारा सायबर सेल की मद्द से उनका ग्वालियर तक पीछा किया गया एवं मिलने पर उन्हें अभिरक्षा में लेकर वापस जशपुर आये। दोनों आरोपियों से मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर वे बताये कि प्रकरण के नाबालिग बालिकाओं एवं बालक को उनके निकट रिश्तेदार के द्वारा बहला-फुसलाकर लाकर इन्हें सौंप दिया था, बालिकाओं को किसी अमीर व्यक्ति से शादी कराने पर उनका 03 लाख रू. में आपस में सौदा तय हुआ था एवं कुछ पैसा एडवांस में देना बताये एवं उक्त बच्चों को अपने कब्जे में छतरपुर (मध्य प्रदेश) में रखना स्वीकार किये।

मेमोरंडम कथनानुसार अभियुक्तों से बच्चों को ले जाने में प्रयुक्त ट्रेन टिकट, मोबाईल सेट इत्यादि जप्त किया गया है। अभियुक्तगण 1-कोमल अहिरवार उम्र 32 साल एवं 2- नीलू उर्फ ठुनी उर्फ निर्मला नायक उम्र 30 साल दोनों निवासी छतरपुर (मध्य प्रदेश) के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर उन्हें विधिवत दिनांक 23.04.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। कोमल अहिरवार वर्ष 2021 में जशपुर जिले के ही मानव तस्करी के आरोप में पूर्व में जेल जा चुका है।

उक्त कार्यवाही में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बगीचा निमिशा पाण्डेय, उप पुलिस अधीक्षक (अ.जा.क./क्राईम) भावेश समरथ, थाना प्रभारी तपकरा उ.नि. सुनील सिंह, स.उ.नि. प्रेमिका कुजूर, स.उ.नि. अनिल कामरे, स.उ.नि. हरिशंकर सिंह (सायबर सेल), आर. 587 संतु यादव, म.आर. 633 मंजू यादव, आर. शिवपूजन साय की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह द्वारा कहा गया है कि- ”कोमल अहिरवार एवं उसकी पत्नी अत्यंत शातिर अपराधी हैं, इनका पूर्व का अपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है, मध्य प्रदेश पुलिस से जानकारी एकत्रित की जा रही है, मामले में और खुलासे होने की संभावनाएं हैं।“

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button