छत्तीसगढ़फीचर्ड

भिलाई- दुर्ग से धोखाधड़ी के तीन आरोपी गिरफ्तार, दोना पत्तल का मशीन दिलाने के नाम पर 3.55 लाख रूपये की गई थी ठगी

थाना सिटी कोतवाली द्वारा वर्ष 2020 के धोखाधड़ी के मामले में 03 अन्य आरोपियों को किया गया गिरफ्तार…आरोपीगण द्वारा रोजगार दिलाने के लिए साबुन, पापड़, दोना पत्तल काम के लिए व दोना पत्तल का मशीन दिलाने के नाम पर 3,55,000/- रूपये,की गई थी ठगी…

धमतरी। आवेदिकागण महिला समूह रामपुर वार्ड धमतरी द्वारा दिनाँक 14.04.16 से 30.04.16 तक रूखमणी साहू को रोजगार दिलाने के लिए साबुन, पापड़, दोना पत्तल काम के लिए व दोना पत्तल का मशीन दिलाने के लिए प्रार्थिया एवं अन्य महिलाओं से आरोपिया रूखमणी एवं मितान सेवा समिति के द्वारा दोना पत्तल मशीन दिलाने का झांसा देकर कुल 3,55,000/- रूपये का धोखाधड़ी किये है कि प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली धमतरी में 22/20 धारा 420 भादवि० कायम कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान आवेदिका एवं महिला समूह के महिलाओ एवं अन्य महिलाओ का कथन लिया गया एवं आरोपीगण द्वारा मितान सेवा समिति के दिये हुए रसीद एवं चेक, इकरारनामा को जप्त किया गया है।

आरोपिया रूखमणी साहू पति पुरुषोत्तम साहू उम्र 40 वर्ष साकिन बनियापारा धमतरी को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चूका था। उक्त आरोपीगण के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर आज दिनाँक को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

नाम आरोपीगण:
(01) आशा वैद्य पति स्व० डॉ० बेनीमाधव वैद्य उम्र 56 वर्ष सा० सुपेला मार्केट हार्डवेयर लाईन भिलाई थाना सुपेला जिला दुर्ग।

(02) तापस चटर्जी पिता स्व० तारकनाथ चटर्जी उम्र 63 वर्ष सा० सुभाष नगर नंदनी रोड़ पॉवर हाउस भिलाई थाना छावनी जिला दुर्ग।

(03) राजेश सिंह पिता श्रीराम जनम सिंह उम्र 52 वर्ष सा० सांई नगर उरला थाना मोहन नगर जिला दुर्ग।

उक्त कार्यवाही में थाना कोतवाली प्रभारी निरी.राजेश मरई, सउनि.संतोषी नेताम, प्रआर. दिनेश तुरकाने,कुलदीप राजपूत,साजिद अली का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button