दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई नगर कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव के सेक्टर 2 और सेक्टर 6 में निकाली विश्वास यात्रा, मतदाताओं का लिया आर्शीवाद

भिलाई। ​भिलाई नगर और कांग्रेस के प्रत्याशी देवेंद्र यादव आज सेक्टर 2 और सेक्टर 6 में विश्वास यात्रा निकाले। विश्वास यात्रा के दौरान वे दोनों सेक्टर के हर गली के हर घर में गए। प्रत्येक परिवार से मिले और उनका हालचाल जाना। इस दौरान श्री यादव को सेक्टर 2 और सेक्टर 6 की जनता का भरपूर सहयोग, प्रेम और आर्शीवार मिला।

प्रत्याशी के विश्वास यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। जब देवेंद्र यादव सेक्टर में पहुंचे तो लोगों का भीड़ अपने आप ही उमड़ आई। लोगों ने उनका ​पूरा समर्थन किया और नारे लगाए ​भूपेश है तो भरोसा है देवेंद्र है तो विश्वास है। जनता ने देवेंद्र यादव पर पूरा विश्वास जताया। ​

इस दौरान​ श्री यादव ने कहा कि हमारी सरकार ने जो कहा था कर के दिखाया। हमने कहा था हर परिवार का राशन कार्ड बनेगा। हर घर में शुद्धा पानी देंगे। सभी को पट्‌टा मिलेगा। टाउनशिप में क्रिकेट, फुटबॉल, बॉलीबॉल जैसे कई खेल मैदान बनाएं गए। महिलाओं को सशक्त बनाने और उनका आत्मविश्वास बढ़ाने महिलाओं के लिए प्रदेश का दूसरा और सबसे बड़ा गार्मेँट फैक्ट्री बनाया जा रहा है। जहां 5 हजार से अधिक महिलाओं को रोजगार मिलेगा। महिला समूह को सशक्त और आर्थिक रूप से मजबूत बनाया गया। उन्हें रोजगार उपलब्ध कराए गए।

स्वामी आत्मानंद स्कूल और हाईटेक लाइब्रेरी
अब से 5 साल पहले खुर्सीपार छावनी में विधायक झांकने तक नहीं जाते थे। गंदगी फैले रहती थी। लेकिन आज छावनी और खुर्सीपार का पूरा क्षेत्र पूरे वार्ड डेवलप हो गए है। हर वार्ड में सड़क, नाली, बिजली, पानी से लेकर सफाई, तालाब, वार्डों के चौक-चौराहो का सौंदर्यीकरण कर दिया गया है। बाबा बालक नाथ मंदिर परिसर, तालाब, लक्ष्मण तालाब, दर्री तालाब, श्रीराम चौक का सौंदर्यीकरण किया है। इसके अलावा सबसे खास युवाओं के लिए जिले की सबसे हाईटेक लाइब्रेरी बनाई गई है। जहां बच्चों को पढ़ने के लिए सभी तरह की ​कीताबे ऑनलाइन और ऑफलाइन फ्री में उपलब्ध है। आईएएस, आईपीएस बनने से लेकर रेलवे, बैंक, शिक्षक, प्रोफेसर हर तरह के जॉब में अपना कॅरियर बनाने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए यह लाइब्रेरी सबसे बड़ी सहायक है।

भाजपा के भ्रष्टाचार से परेशान नेताओं ने कांग्रेस का दामन थामा
आज सेक्टर 6 विश्वास यात्रा के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सम्मानित जन नेता एम रामचंद्रन उर्फ रामा राव अपने साथियों के साथ कांग्रेस परिवार में प्रवेश किए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button