दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई नगर कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव ने हुडको, सेक्टर 1, सेक्टर 3, सेक्टर 4 और सेक्टर 6 में निकाली विश्वास यात्रा; मतदाताओं ने दिया जीत का आशीर्वाद

भिलाई। ​भिलाई नगर कांग्रेस के प्रत्याशी देवेंद्र यादव लगातार विश्वास यात्रा निकाल रहे है। इसी के साथ ही अब श्री यादव आम सभा भी ले रहे हैं। 7 नवंम्बर को श्री यादव ने हुडको, सेक्टर 1, सेक्टर 4, सेक्टर 3 सेक्टर 6 में विश्वास यात्रा निकाली। इसके अलावा काली मंदिर के पास वार्ड 49 खुर्सीपार, वार्ड 38 शास्त्री मार्केट, वार्ड 51 राजेंद्र प्रसाद नगर, वार्ड 43 बापू नगर में आम सभा ​ली। जहां हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए और जीत का अशीर्वाद दिए। जनता ने ​श्री यादव पर पूरा विश्वास जताया और अपना भारी समर्थन दिया।

सिर्फ यही नहीं हुडको के लोगों ने श्री यादव का जमकर स्वागत किया। पुष्प भेंट किए और कई जगह पर पुष्प वर्षा भी की गई। इस दौरान श्री यादव डोर टू डोर जनसंपर्क किए। लोगों से मिले, सभी परिवार का हालचाल पूछा। बड़े बजुर्गों को हाथ जोड़कर प्रमाण किए। युवाओं से हाथ मिलाए और गले मिलकर अभिवादन ​किए। हजारों की संख्या में युवाओं की टीम भी ​विश्वास यात्रा में पूरे विश्वास के साथ घूम रही है। कई जगह पर श्री यादव का लोगों ने स्वागत किया। पुष्प अर्पित किए और विजय तिलक लगाकर आरती उतार कर माताओं और बहनों ने श्री यादव को जीत का आशीर्वाद ​दिए।

इसके बाद जब आम सभा हुई। जहां श्री यादव ने कहा कि जनता की सेवा ही मेरा धर्म। आप सभी का प्रेम और विश्वास ही मेरी असली पूंजी है। हमेशा से भिलाई की जनता का प्रेम और आशीर्वाद मुझे मिलते रहा है और मुझे पूरी उम्मीद है कि आगे भी यह प्रेम और विश्वास बना रहेगा। आप लोगों ने मुझे सेवा का मौका दिया। हमने और हमारी कांग्रेस की सरकार ने ​भूपेश बघेल के नेतृत्व और मार्गदर्शन में चहुमुखी विकास हुआ है। हमारी सरकारी ने हर परिवार का राशन र्ड बनाया।

हर जरूरमत को पट्‌टा योजना का लाभ दिए। पूरे प्रदेश में बिजली बिल आफ की योजना लागू किए। ​खेल को बढ़ावा देने और खुर्सीपार के प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने और खेल ​सुविधा देने राजीवगांधी स्टेडियम, नेशनल स्तर का इंडोर स्टेडियम बनवाएं। हुडकों में भी बड़ा खेल मैदान बनवाएं है। सिर्फ यही नहीं हर वार्ड में बैंडमिटन कोर्ट बनाया गया। गरीब परिवार जो अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूल में नहीं पढ़ा पा रहे थे, उनके लिए स्वामी आत्मानंद स्कूल शुरू किए। ऐसे कई विकास कार्य भिलाई में हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button