दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई नगर भाजपा प्रत्याशी प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने बोरिया मार्केट, खुर्सीपार और छावनी का किया दौरा, कहा- भिलाई सहित प्रदेश में भाजपा आवत हे…

भिलाई। भिलाई नगर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने आज टाउनशिप एवं खुर्सीपार क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में जनसंपर्क कर लोगों से भाजपा को समर्थन देने और भिलाई में विकास का कमल खिलाने का आग्रह किया। इस दौरान लोगों ने स्वस्फू्र्त होकर उन्हें अपना समर्थन देते हुए उत्साह दिखाया। श्री पाण्डेय ने कहा कि लोगों के उत्साह से स्पष्ट है भिलाई सहित प्रदेश में भाजपा आवत हे।

श्री पाण्डेय ने आज बोरिया गेट, खुर्सीपार वार्ड 51 एवं छावनी क्षेत्र में जनसंपर्क किया। भेंट के दौरान उनहोंने लोगों से भिलाई में शांति और विकास के लिए भाजपा को विजयी बनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि भिलाई का विकास पिछले 5 वर्षों में अवरूद्ध हो गया था, जिसे आप सबको अपने निर्णय से फिर से शुरू करना है। हमारा भिलाई शिक्षाधानी की अपनी पहचान को खो चुका है, अब यह हम सबका दायित्व है कि सही निर्णय लेकर वापस इसकी खोई पहचान वापस दिलायें।

श्री पाण्डेय ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा हर वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने लोगों के उत्साह और स्वस्फूर्त समर्थन पर सबका आभार जताया।

कल सेक्टर -1 एवं गौतम नगर में करेंगे जनसंपर्क
भिलाई बचाओ, कमल खिलाओ अभियान के तहत सोमवार 6 नवंबर को भाजपा प्रत्याशी प्रेमप्रकाश पाण्डेय प्रातः सेक्टर -1 ए मार्केट तथा दोपहर 2 बजे विवेकानंद आश्रम गौतम नगर में जनसंपर्क करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button