छत्तीसगढ़फीचर्ड

शासकीय नौकरी लगाने के नाम पर कई बेरोजगारों से लाखों रुपए ठगने वाला भिलाई निवासी आरोपी गिरफ्तार

आरोपी द्वारा प्रार्थी से शासकीय नौकरी लगाने के नाम पर ₹2,50,000 लिया गया ठग…प्रार्थी के अलावा क्षेत्र के 02 अन्य युवकों से भी शासकीय नौकरी लगाने के नाम पर ₹2,50,000 रकम, की गई ठगी…जांच एवं विवेचना क्रम में आरोपी द्वारा दुर्ग जिले में भी कई अन्य बेरोजगार युवाओं को शासकीय नौकरी लगाने के नाम पर ठगने का है पता चला…

बलौदा बाजार। प्रार्थी दीपक कुमार निवासी टुण्डरा द्वारा, थाना कसडोल में लिखित आवेदन प्रस्तुत करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि आरोपी बाबूलाल द्वारा स्वयं का मंत्रालय रायपुर में बड़े लोगों से पहचान होने का दिखावा करते हुए एवं शासकीय नौकरी लगाने के नाम पर मुझसे ठगी किया है।

प्रार्थी द्वारा आरोपी को कुल ₹2,50,000 अलग-अलग किस्तों में दिया गया, किंतु प्रार्थी का शासकीय नौकरी नहीं लगा। इस पर प्रार्थी दीपक द्वारा रुपए वापस करने के लिए आरोपी को बार-बार कहा गया, किंतु आरोपी द्वारा पैसा वापस ना कर केवल आश्वासन देते हुए बहाने बनाकर बार-बार घुमाया गया। इस प्रकार आरोपी द्वारा मंत्रालय में शासकीय नौकरी लगने के नाम पर प्रार्थी को झांसा देते हुए ₹2,50,000 ठगी किया गया है।

की रिपोर्ट पर थाना कसडोल में अपराध क्र. 362/2024 धारा 420 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में थाना कसडोल से सहायक उप निरीक्षक मेघनाथ बंजारे, प्रधान आरक्षक भीम कुमार साहू, आरक्षक भारत पैकरा की पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी बाबूलाल को हिरासत में लिया गया।

जिससे पूछताछ करने पर प्रार्थी के सामने अपने आप को मंत्रालय में बड़े लोगों से पहचान बताकर उसे शासकीय नौकरी लगाने का लालच देते हुए उससे ₹2,50,000 लेना स्वीकार किया।

इसके अलावा टुण्डरा निवासी भूपेंद्र से ₹1,00,000 तथा ग्राम डोंगरीडीह निवासी रोहित से ₹1,50,000 लेना स्वीकार किया गया। इस प्रकार आरोपी द्वारा क्षेत्र के तीन युवकों को शासकीय नौकरी लगने का झांसा देते हुए कुल ₹5,00,000 की रकम ठगी करना स्वीकार किया गया।

जांच एवं विवेचना क्रम में आरोपी द्वारा दुर्ग जिले में भी कई अन्य बेरोजगार युवाओं को शासकीय नौकरी लगाने के नाम पर ठगने का पता चला है। कि प्रकरण में आज दिनांक 02.09.2024 को आरोपी बाबूलाल को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

आरोपी- बाबूलाल उम्र 52 साल निवासी मकान नंबर 288/A रेलवे कॉलोनी चरौदा थाना भिलाई 3 जिला दुर्ग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button