दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई नगर भाजपा प्रत्याशी प्रेम प्रकाश पांडेय ने सेक्टर 1 और गौतम नगर खुर्सीपार में भिलाई बचाओ, कमल खिलाओ अभियान के तहत किया जनसंपर्क

भिलाई। भिलाई बचाओ, कमल खिलाओ अभियान के तहत भाजपा प्रत्याशी प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने आज सेक्टर -1 एवं गौतम नगर खुर्सीपार में जनसंपर्क किया। सेक्टर -1 ए मार्केट श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में पूजा-अर्चना कर उन्होंने जनसंपर्क की शुरूआत की। तत्पश्चात उन्होंने लोगों से भेंटकर भिलाई में शांति और विकास के लिए भाजपा को वोट देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सबके विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है और ये मोदी जी की गारंटी है।

भिलाई विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने आज सेक्टर -1 एवं गौतम नगर खुर्सीपार में जनसंपर्क किया। उन्होंने सभी लोगों से भेंटकर भिलाई के सर्वांगीण विकास और शिक्षाधानी की खोई हुई पहचान वापस दिलाने के लिए भाजपा को वोट देने की अपील की। इस दौरान महिलाओं ने तिलक लगाकर उनका स्वागत किया और अपना समर्थन दिया।

महिलाओं ने कहा कि शांतिपूर्ण हमारे भिलाई में आज डर का माहौल है। जिस एजुकेशन हब के लिए हमारी भिलाई प्रसिद्ध थी वह पहचान हम खो रहे हैं। श्री पाण्डेय ने कहा कि हम सब मिलकर एक बार फिर भिलाई को उसकी खोई हुई पहचान वाापस दिलायेंगे, आप सभी का सही निर्णय ही भिलाई को फिर से प्रगति की राह पर वापस लायेगा।

सेक्टर- 4 और वार्ड 39 में आज जनसंपर्क
भिलाई बचाओ, कमल खिलाओ अभिायन के अंतर्गत श्री पाण्डेय मंगलवार को प्रातः सेक्टर -4 सड़क 39 श्री हनुमान मंदिर से जनसंपर्क की शुरूआत करेंगे। तत्पश्चात दोपहर 2 बजे से वार्ड 39 करूणा हास्पिटल के पास से जनसंपर्क शुरू किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button