दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने दुर्ग यातायात पुलिस ने बनाया शार्ट फिल्म HOT SEAT

भिलाई। राम गोपाल गर्ग, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के द्वारा सड़क दुर्घटनाओं को रोकने एवं वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने दिए गए निर्देश पर सतीश ठाकुर, सदानंद विंध्यराज उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) के नेतृत्व में यातायात पुलिस दुर्ग लगातार विभिन्न यातायात जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से एवं समय-समय पर शॉर्ट मूवी बनाकर वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का प्रयास करते आ रही है।

इसी प्रकार नशे के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) सतीश ठाकुर एवं सदानंद विंध्यराज के द्वारा एक स्क्रिप्ट लिखा गया जिस पर शॉर्ट मूवी बनाया गया है जिसमें पांच दोस्त कार से घूमते हुए पार्टी करने एक दोस्त के फार्म हाउस में जाते हैं वहां वे सभी जब भी पार्टी करने जाते हैं एक पर्ची निकालते हैं जिसमें सभी दोस्तों में से एक का नाम लिखा होता है, जिसका नाम लिखा होता है वह दोस्त शराब का सेवन नहीं करता है और वहां से अपने-अपने घर जाने के लिए जब भी निकलते हैं तो जो दोस्त शराब का सेवन नहीं किया रहता है वही गाड़ी चलाता है और सभी को एक-एक कर घर छोड़ना है और लास्ट फिर वह अपने घर जाता है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग, राम गोपाल गर्ग ने नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए समस्त वाहन चालकों से अपील की है की नशे की हालत में कदापि वाहन ना चलाएं और वाहन चलाते समय यातायात के सभी नियमों का पालन करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button