दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई निगम के नवपदस्थ आयुक्त देवेश ध्रुव ने किया पदभार ग्रहण, कहा- जनहित के कार्यों को प्राथमिता के पुरा करे

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई आयुक्त के रूप मे देवेश कुमार ध्रुव वे अपना कार्यभार शुक्रवार को ग्रहण किये। उन्होंने आवश्यक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर पश्चात निगम सभागार मे सभी जोन आयुक्त एवं विभाग प्रमुखों के साथ बैठक कर परिचय प्राप्त किये और विभागीय कार्यो से अवगत हुए और कहा कि हम सब का उद्देश्य शासन के कार्यो को समय सीमा मे नियमानुसार और व्यवस्थित रूप से सम्पादन करना होगा।

कार्य को पुरा करने में कोई समस्या आती है तो उसकी जानकारी उच्चधिकारियों को देवे। निगम के अधिकारी कर्मचारी अनुशासन मे रह कर टीम भावना से कार्य करें। जनहित के कार्यों को प्राथमिता के पुरा करे।

आयुक्त श्री ध्रुव बैठक के बाद मुख्य कार्यालय के सभी विभागों का निरीक्षण कर विभागो मे होने वाले कार्य की बारियो को समझे और कार्यालयीन व्यवस्था को देखा तथा आवश्यक निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button