दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई निगम क्षेत्र में 12 व 13 अप्रैल को पेयजल की सप्लाई आंशिक रूप से रहेगा प्रभावित, शिवनाथ इंटक वेल के मेंटेनेंस के लिए लिया जाएगा शटडाउन

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई समय-समय पर शिवनाथ इंटक वेल के संसाधनों का संधारण कार्य करता रहा है। गर्मी के दिनों को देखते हुए अब निगम ने पहले से ही इंटक वेल के संधारण कार्य को करने की ठानी है, ताकि आने वाले गर्मी के दिनों में शुद्ध पेयजल प्रदाय किया जाता रहे तथा सुचारू रूप से पानी लोगों को मिलता रहे। जल कार्य विभाग के कार्यपालन अभियंता संजय शर्मा तथा प्रभारी सहायक अभियंता बृजेश श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि भिलाई में ग्रीष्म ऋतु की तैयारी के लिए शिवनाथ इंटक वेल का मेंटेनेंस किया जाएगा।

इसके लिए लगभग 10 घंटे के शटडाउन की आवश्यकता होगी। शट डाउन दिनांक 12 अप्रैल को प्रातः 10 बजे से शाम 7:00 बजे तक रहेगा। जिसके चलते 12 अप्रैल को सायं काल में तथा दिनांक 13 अप्रैल 2023 यानी कि दिन गुरुवार को सुबह के समय पानी सप्लाई आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी। भिलाई निगम के पूरे क्षेत्र में पेयजल की सप्लाई आंशिक रूप से प्रभावित होगी।

निर्धारित शटडाउन की अवधि में कार्य पूर्ण करने का पूरा प्रयास जल कार्य विभाग का रहेगा। निगमायुक्त रोहित व्यास ने सभी जोन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जलापूर्ति के आंशिक रूप से प्रभावित क्षेत्रों में वैकल्पिक व्यवस्था बनाकर पानी की सप्लाई करने का प्रयत्न करें।

उल्लेखनीय है कि शिवनाथ इंटकवेल का आवश्यकता अनुसार संधारण किया जाता रहा है, ताकि मशीनें और मोटर पंप सतत रूप से जल प्रदाय कर सकें। इसी परिपेक्ष में दिनांक 12 अप्रैल को संधारण का कार्य किया जाएगा। जिसमें प्रमुख रुप से ट्रांसफार्मर के सभी पैरामीटर की जांच, मोटर पंप के आयल, नमी, बेयरिग, पैनल से जुड़े हुए उपकरण तथा कैपिटल रिपेयर आदि को दुरुस्त किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button