छत्तीसगढ़फीचर्ड

CMHO के जाली हस्ताक्षर व फर्जी दस्तावेज तैयार कर स्थानांतरण आदेश व कूटरचना करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

स्वास्थ्य विभाग में फर्जी स्थानांतरण आदेश व कूटरचना करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार…मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) के जाली हस्ताक्षर व फर्जी दस्तावेज तैयार कर ठगी करने का पर्दाफाश…मामले में ग्रामीण चिकित्सा सहायक सहित कुल 4 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार…आरोपियों द्वारा फर्जी स्थानांतरण आदेश तैयार कर किया गया प्रस्तुत…आरोपियों द्वारा बेईमानीपूर्वक कूटरचित फर्जी दस्तावेज तैयार कर असली के रूप में किया गया उपयोग…शासकीय दस्तावेजों में कूटरचना, धोखाधड़ी एवं फर्जीवाड़े के मामलों पर सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस अधीक्षक के कुशल मार्गदर्शन में थाना पलारी पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई कर फर्जी स्थानांतरण आदेश तैयार करने वाले आरोपी ग्रामीण चिकित्सा सहायक सहित कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है…

 

बलौदा बाजार। डॉ.पंकज वर्मा खंड चिकित्सा अधिकारी (BMO) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलारी द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रोहांसी में पदस्थ ग्रामीण चिकित्सा सहायक करण कुमार देवांगन द्वारा कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) बलौदाबाजार का एक फर्जी स्थानांतरण आदेश (क्रमांक .एच.एम./ए.आर./2026-27/1359, दिनांक 14/08/2026) प्रस्तुत किया गया था।

उक्त आदेश में आरोपी करन कुमार का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोपर (विकासखंड भाटापारा) स्थानांतरण होना दर्शाया गया था। ​जांच में पाया गया कि राज्य संवर्ग के कर्मचारी का स्थानांतरण अधिकार क्षेत्र केवल राज्य शासन के पास है। CMHO कार्यालय द्वारा ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया गया था तथा आदेश पर अंकित हस्ताक्षर भी पूर्णतः फर्जी व कूटरचित पाए गए।

शिकायत जांच पर बेईमानीपूर्वक कूटरचित फर्जी दस्तावेज तैयार कर, स्थानांतरण आदेश असली के रूप में प्रस्तुत करना पाए जाने पर आरोपियों के विरुद्ध थाना पलारी में अपराध क्र. 347/2026, धारा 318(4), 336(3), 337, 338, 340(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

​मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना पलारी पुलिस द्वारा तत्काल जांच एवं विवेचना कार्रवाई प्रारंभ किया गया, जिसमें फर्जी स्थानांतरण आदेश तैयार कर प्रस्तुत करने वाले आरोपी करण कुमार देवांगन सहित कुल 04 आरोपियों को हिरासत में लिया गया, जिनसे पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा एक राय होकर उक्त अपराध करना स्वीकार किया गया, जिस पर सभी चारों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। प्रकरण में वैधानिक कार्रवाई एवं विवेचना जारी है।

​गिरफ्तार आरोपी-
1. ​करण कुमार देवांगन पिता: लहुर साय देवांगन ​उम्र: 44 वर्ष निवासी मंगलम कालोनी बलौदाबाजार, थाना सिटी कोतवाली चिकित्सा सहायक, PHC रोहांसी
2. रवि कुमार सेन ​पिता: नूतन लाल सेन ​उम्र: 43 वर्ष निवासी कसडोल वार्ड क्र० 04 सिरपुर रोड, एवं ग्राम कटगी थाना कसडोल।

3. पुनीराम पटेल ​पिता: डेरहा राम पटेल ​उम्र: 51 वर्ष निवासी ग्राम गिरौदपुरी अटल चौक के पास, थाना गिधौरी, चौकी गिरौदपुरी
4. ​किशना उर्फ कृष्ण कुमार अवस्थी ​पिता: स्व० कुंजराम अवस्थी ​उम्र: 53 वर्ष निवासी ग्राम रिसदा गांधी चौक, थाना सिटी कोतवाली बलौदाबाजार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button