दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई बीएनआई संस्था ने किया 38 यूनिट रक्तदान, बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए दुर्ग निगमायुक्त

 

भिलाई। भिलाई बीएनआई संस्था के क्रिएटर परिवार ने समाज के प्रति अपने सामाजिक दायित्व को निभाते हुए संस्था प्रमुख व सदस्यों द्वारा इंसान के जीवन मे रक्त के महत्व को समझते हुए बी एन आई क्रिएटर्स ने दिनांक 24-07-22 को प्रातः 11 बजे स्मृति नगर के मंगल भवन में ब्लड डोनेशन केम्प का आयोजन रखा गया है।

38 लोगों ने रक्तदान किया, इस आयोजन में मुख्य अथिति प्रकाश सार्वा दुर्ग निगम के कमिश्नर व निगम स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा भिलाई नगर निगम एवं अजय भसीन महामंत्री चेम्बर ऑफ कॉमर्स और बी एन आई के एक्सक्यूटिव डायरेक्टर भूपेंद्र नेमा की उपस्थिति में यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

इस कार्यक्रम में बी एन आई भिलाई दुर्ग रीजन के बहुतायत लोग शामिल होकर रक्तदान में रुचि दिखाई, चेम्बर ऑफ कॉमर्स,आशीर्वाद ब्लड बैंक,स्मृति नगर सोसाइटी के सहयोग से कार्यक्रम सम्पन्न हुआ, भिलाई क्रिएटर्स के प्रेसीडेंट गिरीश खापर्डे के द्वारा आये हुए सम्मानीय अथितियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Related Articles

Back to top button