दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई भाजपा कार्यकारिणी की घोषणा में अभय चौबे की नियुक्ति बना चर्चे का विषय, महज 19 वर्ष की उम्र में बने जिला कार्यकारिणी सदस्य

भिलाई। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई के कार्यकारिणी सदस्यों एवं मंडल अध्यक्षों की सूची भिलाई जिला अध्यक्ष शरद सिंह ने जारी की है।

इस सूची में एक ऐसा नौजवान लड़का है जो महज 19 वर्ष की आयु में जिला कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। जो कि आज चर्चे का विषय बना हुआ है।

यह नौजवान बहुत कम आयु से ही भाजपा का झंडा अपने कंधे पर उठाए हुए है। इसकी मेहनत और पार्टी के प्रति समर्पण की भावना का ही प्रभाव है कि इसे इतनी कम उम्र में जिला कार्यकारिणी का सदस्य बनाया है।

यह नौजवान चरोदा मंडल का अभय चौबे है जो कि इंजीनियरिंग का छात्र भी है और राजनीति में भी सक्रिय है।

यही कारण है कि मंगलवार को जब कार्यकारिणी और मंडल अध्यक्ष की घोषणा हुई तब भाजपा के वरिष्ठ नेता राकेश पांडेय ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि युवा टीम आने वाले समय में निकाय चुनाव में मुहतोड़ जवाब देगी, इस नियुक्ति से युवाओं में काफी हर्ष है।

Related Articles

Back to top button